
दुकानदार ने मांगे उधार के पैसे तो कर दिया बम से हमला, घटना CCTV में कैद
AajTak
मामूली कहासुनी के बाद वहां से युवक उस समय तो चला गया, लेकिन कुछ देर बाद कई लड़कों को अपने साथ लेकर दोबारा दुकानदार के पास पहुंचा.
यूपी के प्रयागराज जॉर्ज टाउन इलाके में एक जनरल मर्चेंट की दुकान चलाने वाले दुकानदार को अपने उधार के पैसे मांगने पर बमबाजी और मारपीट का मंजर झेलना पड़ा. जनरल मर्चेंट की दुकान पर एक युवक कुछ सामान खरीदने आया. दुकान पर बैठे दुकानदार ने कुछ सामान के बदले पैसे मांग लिए जो युवक को नागवार गुजरा. मामूली कहासुनी के बाद वहां से युवक उस समय तो चला गया, लेकिन कुछ देर बाद कई लड़कों को अपने साथ लेकर दोबारा दुकानदार के पास पहुंचा. सभी मारपीट कर बमबाजी कर मौके से फरार हो गए. वहीं, दुकान पर फेंके गए एक देसी बम के हमले से दुकान पर बैठे दुकानदार के शरीर पर बम के छर्रे लग गए. जिसके बाद दुकानदार घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया. इस घटना की शिकायत दुकानदार ने पुलिस से की है.
उधार के पैसे मांगने पर बमबाजी प्रयागराज के जॉर्ज टाउन इलाके के मेडिकल चौराहे के पास पंकज सोनकर की जनरल मर्चेंट दुकान है. इस दुकान पर पानी कोल्ड ड्रिंक खाने-पीने के कुछ सामान बेचे जाते हैं. इसी दुकान पर शुक्रवार की दोपहर एक युवक सामान खरीदने आया खरीदकर बिना पैसे दिए जाने लगे. दुकान पर बैठे पंकज सोनकर के भांजे ने युवक से सामान के बदले पैसे मांगे तो युवक मारपीट पर उतारू हो गया.
उस समय तो युवक चला गया लेकिन कुछ देर बाद अपने कई साथियों के साथ दुकान पर पहुंचकर दुकानदार से मारपीट किया. उसके साथियों में से एक ने दुकान पर देसी बम फेंक दिया. बम फेंकने से दुकान पर बैठे अतिन सोनकर घायल हो गया. आनन-फानन में इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है. दुकानदार पंकज सोनकर ने बताया कि आए दिन कई युवक उधार सामान लेकर जाते थे, जिसका पैसा नहीं देते, जब पैसे मांगते हैं तो सब मारपीट पर उतारू हो जाते हैं, आज भी यही हुआ. सामान के बदले जब पैसे मांगा तो दुकान पर बम से हमला कर दिया गया.
घटना CCTV में कैद इस घटना के बाद पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है. तो वहीं इस मारपीट बमबाजी का मंजर दुकान के बगल में बनी मॉडल शॉप के सीसीटीवी में कैद हो गया है. अब पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपी युवकों की तलाश कर रही है. दुकानदार ने आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है. उसने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








