
दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में 5वें आरोपी का एनकाउंटर, बोला- दोबारा कभी UP नहीं आऊंगा
AajTak
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार, आरोपी ने शाही थाना क्षेत्र के जंगलों में पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई. मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे दबोच लिया गया.
बरेली पुलिस ने बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग की साजिश में शामिल पांचवे रेकी करने वाले अपराधी को शाही थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया. शुक्रवार देर रात बिहारीपुर नदी पुल के पास पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें 19 वर्षीय रामनिवास उर्फ दीपक उर्फ दीपू निवासी बेडकला, थाना जैतारण, जनपद बियावर (राजस्थान) गोली लगने से घायल हो गया. आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था.
पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्टल .32 बोर, चार जिंदा व चार खोखा कारतूस बरामद किए. वहीं मौके से एक अन्य आरोपी अनिल पुत्र सतीश निवासी राजपुर, थाना बडी, जनपद सोनीपत को भी पकड़ा गया, जिसके पास से तमंचा .315 बोर, दो जिंदा और चार खोखा कारतूस मिले. दोनों आरोपी बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर प्लस बाइक पर थे.
यह भी पढ़ें: दिशा पाटनी के घर फायरिंग केस में दो नाबालिग पकड़े गए... फेसबुक के जरिए गैंग में हुए थे भर्ती, Video
पुलिस के अनुसार, ये अपराधी दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग की घटना में रेकी कर चुके थे और लगातार सक्रिय थे. शाही थाना पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर इन्हें घेराबंदी में लिया. मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है. वहीं, आरोपी का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कब रहा है कि वह दोबारा कभी यूपी में नहीं आएंगे सर.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








