
दिव्या पाहुजा मर्डर केस: मॉडल की बहन ने पुलिस पर लगाया सनसनीखेज आरोप, CBI जांच की मांग
AajTak
Divya Panja Murder Case: गुरुग्राम में हुए मॉडल दिव्या पाहुजा मर्डर केस में पुलिस की जांच से मृतिका के परिजन संतुष्ट नहीं है. उन्होंने गुरुग्राम पुलिस की तफ्तीश पर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं. इसके साथ ही दिव्या की छोटी बहन ने इस केस की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है.
मॉडल दिव्या पाहुजा मर्डर केस की जांच कर रही गुरुग्राम पुलिस वारदात के सात दिन बाद भी खाली हाथ है. पुलिस न तो हिरासत में मौजूद आरोपियों के मुंह खुलवा पाई है, न ही दिव्या की डेड बॉडी बरामद कर पाई है. ऐसे में दिव्या के परिजनों ने पुलिस जांच पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. इसके साथ ही मृतिका की छोटी ने इस केस की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है. पुलिस का कहना है कि शव को बीएमडब्ल्यू कार से ठिकाने लगाने वाले मुख्य आरोपी अभिजीत सिंह के सहयोगी बलराज गिल और रवि बांगा की तलाश की जा रही है. इसके लिए पुलिस की टीम हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं.
इस केस के मुख्य आरोपी अभिजीत सिंह ने हिरासत में पूछताछ के दौरान क्या खुलासा किया है, गुरुग्राम पुलिस के पास इस सवाल कोई जवाब नहीं है. हत्या के सात दिन बाद भी गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच दिव्या के शव को बरामद नही कर पाई है. दिल्ली, हरियाणा, राजिस्थान और पंजाब के नदी-नालों की खाक छान रही है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नही मिल सकी है. एसीपी क्राइम वरुण दहिया की माने तो दिव्या की हत्या में शामिल तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. इस मामले में मेघा नाम की एक युवती को भी गिरफ्तार किया गया है, जो अभिजीत की गर्लफ्रेंड बताई जा रही है. वारदात के बाद आरोपी ने उसे फोन कर बुलाया था.
दूसरी तरफ दिव्या पाहुजा की छोटी बहन ने गुरुग्राम पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें जब सेवा, सुरक्षा और सहयोग की सर्वाधिक जरूरत थी तो न तो पुलिसिया सेवा मिली न सुरक्षा और सहयोग मिला. उन्होंने बताया कि दिव्या से उनकी आखरी बातचीत 2 जनवरी दोपहर 12 बजे हुई थी. उस वक्त दिव्या ने कहा की वो बस आधे घंटे में घर लौट रही है, लेकिन जब शाम 6 बजे तक नहीं आई तो उनको शक हुआ. अनहोनी का डर भी लगा. क्योंकि दिव्या कभी अपने फोन से दूर नहीं रहती थी. उन दोनों के बीच हर आधे या 1 घंटे में बातचीत हो जाती थी. लेकिन उस दिन कई घंटों तक उनका मोबाइल बंद रहा था.
दिव्या के परिजनों ने लगाया पुलिस पर लापरवाही का आरोप
दिव्या पाहुजा की बहन ने पुलिसिया रवैये के बारे में खुलासा करते हुए कहा, "मैं जब अपनी बहन के लिए गुरुग्राम सेक्टर 14 थाने पहुंची तो वहां बैठे पुलिस अधिकारियों ने कहा सुबह आना अभी बहुत रात हो चुकी है. तुम शिकायत दे दो. तफ्तीश सुबह 10 बजे से शुरू करेंगे". इसके बाद दिव्या की बहन ने अपनी मां को थाने में बुलाया. इसके बाद थाने में बैठे पुलिसकर्मियों ने उनकी बात ड्यूटी अधिकारी से करवाई. उन्होंने भी कहा कि कल सुबह आना, अगले दिन से ही हम इस मामले में की जांच करेंगे. पुलिस की इस हरकत से मां और बेटी परेशान हो गए. उन्होंने नहीं समझ आ रहा था कि आगे क्या करें. इसी बीच दिव्या के मौत की खबर आ गई.
ऐप के जरिए परिजनों से कनेक्ट रहती थी दिव्या पाहुजा

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










