
'दिव्यांग हूं, सोचता था भगवान ने क्या किया...', पैरालंपिक में मेडल जीतकर बोले DM सुहास
AajTak
पीएम मोदी ने फोन पर सुहास को सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दी. पीएम ने कहा, आपने देश का नाम बढ़ाया. कर्नाटक और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों का गौरव बढ़ाया. इस पर सुहास ने पीएम मोदी से धन्यवाद कहा. सुहास ने कहा, आपने टोक्यो रवाना होने से पहले बताया था कि मत देखना कि सामने कौन है. बस आप अपना बेस्ट दीजिएगा.
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी और गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एल यथिराज ने टोक्यो पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सुहास को बधाई दी. साथ ही पीएम ने उनसे फोन पर बात की. इस दौरान डीएम सुहास एल यथिराज ने पीएम मोदी को बताया कि वे पहले सोचते थे कि वे दिव्यांग हैं, ऊपर वाले ने उन्हें ऐसा क्यों बनाया. लेकिन भगवान ने उन्हें पीएम मोदी से बात करने का मौका दिया. सुहास ने कहा, वे ऊपर वाले की कृपा और पीएम मोदी के आशीर्वाद के चलते ही सिल्वर मेडल जीते.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










