
दिव्यांग बेटा, 71 साल उम्र और खौफनाक साजिश... तलाक के लिए बीवी ने मांगे एक करोड़ तो पति ने दे दी सुपारी
AajTak
दिल्ली पुलिस को राजौरी गार्डन इलाके से एक बुजुर्ग ने इत्तिला दी कि किसी ने उसकी बीवी का कत्ल कर दिया है. घर में सारा सामान बिखरा पड़ा है और तोड़ फोड़ भी की गई है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस राजौरी गार्डन के सुभाष नगर में उस जगह जा पहुंची, जहां से बुजुर्ग शख्स ने कॉल की थी.
किसी की हत्या करना और किसी की जान लेना एक संगीन जुर्म होता है. बावजूद इसके आए दिन हमें इस तरह की खबरें सुनने, देखने और पढ़ने को मिलती हैं. मगर कुछ ऐसे मामले भी सामने आते हैं, जो पुलिस को भी हैरान कर देते हैं. और लोग सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आखिर ये हुआ कैसे? हाल ही में दिल्ली से कत्ल की एक ऐसी ही वारदात सामने आई है, जहां एक महिला कत्ल हुआ और जब कत्ल का राज खुला तो हर कोई दंग रह गया. आइए जानते हैं ये पूरा मामला.
बुजुर्ग ने दी थी पत्नी के मर्डर की सूचना दिल्ली पुलिस को राजौरी गार्डन इलाके से एक बुजुर्ग ने इत्तिला दी कि किसी ने उसकी बीवी का कत्ल कर दिया है. घर में सारा सामान बिखरा पड़ा है और तोड़ फोड़ भी की गई है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस राजौरी गार्डन के सुभाष नगर में उस जगह जा पहुंची, जहां से बुजुर्ग शख्स ने कॉल की थी. पुलिस ने मौके कर जाकर देखा तो फ्लैट में एक 35 साल की महिला की लाश खून से लथपथ हालत में पड़ी थी. उसके जिस्म पर तेजधार हथियार से वार करने के कई निशान मौजूद थे. उसके जख्म इस बात की गवाही दे रहे थे कि उसका कत्ल बड़ी बेरहमी के साथ किया गया है. मृतका का नाम पूजा गुप्ता था और वो उस बुजुर्ग एस.के. गुप्ता की दूसरी बीवी थी. पुलिस पंचनामे की कार्रवाई की और लाश को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया.
बेटे का ख्याल रखने के लिए की थी दूसरी शादी मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. ताकि कातिल का कोई सुराग या सबूत मिल सके. पुलिस को एक बात परेशान कर रही थी कि 71 साल के बुजुर्ग सीए एस.के. गुप्ता ने अपनी उम्र से आधी उम्र की महिला से दूसरी शादी क्यों की थी? पुलिस ने गुप्ता से पूछताछ की तो पता चला कि उनका सीए का एक 45 साल का एक दिव्यांग बेटा है. घर में उसका ख्याल रखने के लिए कोई और नहीं था. उसकी मां का देहांत हो चुका था. इसलिए 71 वर्षीय एस.के. गुप्ता ने 35 साल की पूजा से शादी कर ली थी. पूजा उन दोनों का ख्याल रखती थी.
पुलिस को होने लगा था शक अब पुलिस ने मौका-ए-वारदात की बारीकी से छानबीन की. लेकिन कुछ खास हाथ नहीं लगा. हालांकि पुलिस को शुरुआती जांच के बाद से ही इस वारदात के पीछे लूटपाट का मकसद होने की बात कहीं नजर नहीं आ रही थी. पुलिस ने वहां आस-पास लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. उसमें भी कुछ नहीं मिला. अब पुलिस ने एक बार फिर से एस.के. गुप्ता और उनके बेटे से पूछताछ करने का फैसला किया.
पूछताछ में खुला कत्ल का राज इस बार पुलिस ने एसके गुप्ता से सख्ती से पूछताछ की, तो सारा राज खुलकर सामने आ गया. एस.के. गुप्ता ने जो कहानी पुलिस को सुनाई वो बेहद हैरान करने वाली थी. गुप्ता ने खुलासा करते हुए बताया कि उसने बेटे की देखभाल के लिए इस उम्र में पूजा से दूसरी शादी की थी. कुछ दिनों तक तो सब ठीक चलता रहा लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी पूजा के साथ उनके मतभेद शुरू हो गए. दोनों के बीच आए दिन झगड़े होने लगे. पूजा ने गुप्ता के बेटे की देखभाल करने से भी मना कर दिया.
पत्नी की हत्या के लिए 10 लाख में सौदा लिहाजा एस.के. गुप्ता ने उससे तलाक लेने की बात कही. मगर पूजा ने तलाक के बदले 1 करोड़ रुपये की डिमांड कर दी. एस.के. गुप्ता इतने रुपये देने को तैयार नहीं थे. वो काफी परेशान थे. इसी दौरान गुप्ता ने उसके दिव्यांग बेटे को अस्पताल ले जाने वाले विपिन सेठी से अपनी परेशानी जाहिर की. विपिन ने गुप्ता के सामने 10 लाख रुपये में पूजा को रास्ते से हटाने का प्रस्ताव दिया. जिसे गुप्ता ने मान लिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










