
दिवाली पर INS विक्रांत से गरजे PM मोदी, 'ऑपरेशन सिंदूर' की दिलाई याद
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी परंपरा को जारी रखते हुए इस साल की दिवाली गोवा के पास आईएनएस विक्रांत पर नौसेना के जवानों के साथ मनाई. यह दिवाली 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पहली थी, जिसने इसे और भी खास बना दिया. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, 'अभी कुछ ही महीने पहले हमने देखा है विक्रांत ने अपने नाम से ही पूरे पाकिस्तान की रातों की नींद उड़ा दी थी.'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











