
दिवाली पर 80 परसेंट तक का ऑफ, Amazon पर जारी है खास सेल, फोन समेत कई प्रोडक्ट पर बंपर ऑफर
AajTak
Amazon Great Indian Festival को दिवाली स्पेशल फेज में बदल दिया है. इसके साथ ही डील्स और डिस्काउंट को बेहतर कर दिया है. लिस्टेड डिटेल्स के मुताबिक, यहां तक पर 80 परसेंट तक का ऑफ मिल सकता है. इस सेल के दौरान स्मार्टफोन, iPhone, TWS, होम एप्लाइसेंस, गीजर आदि को खरीद सकते हैं. आइये इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Amazon India पर दिवाली को देखते हुए खास सेल को लाइव कर दिया है, जिसे कंपनी ने दिवाली स्पेशल नाम दिया है. बैनर पर लिस्टेड डिटेल्स के मुताबिक, इस सेल के दौरान 80 परसेंट तक के डिस्काउंट का फायदा उठा सकेंगे. सेल के दौरान स्मार्टफोन, टीवी, वॉशिंग मशीन और दीवाली गिफ्टिंग आदि पर कई ऑफर मिल रहे हैं.
Amazon Great Indian Festival की शुरुआत 23 सितंबर को हुई थी और अब कंपनी ने इसको दिवाली स्पेशल में बदल दिया है. इस बदलाव के साथ डील्स और डिस्काउंट को भी रिवाइज कर दिया है. गिफ्टिंग आदि पर मैक्सिमम 80 परसेंट तक का डिस्काउंट मिल रहा है.
मिल रहा बैंक का खास ऑफर
Amazon India पर जारी सेल के दौरान बैंक ऑफर्स का भी फायदा उठा सकते हैं. ऐसे में यूजर्स एक्स्ट्रा डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं. HDFC बैंक का कार्ड यूज करने पर मैक्सिमम 10 परसेंट तक का इंस्टैंट कैशबैक हासिल कर सकते हैं.
Amazon ने किए बड़े दावे
Amazon Sale के दौरान कंपनी ने एक बैनर को लिस्टेड किया है, जिसमें बताया है कि साल की सबसे कम कीमत में सामान खरीदें. जब हमने इस बैनर को लिस्टेड किया तो पता चला कि इस बैनर के तहत स्मार्टफोन, लैपटॉप, ब्यूटी प्रोडक्ट, कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स, होम एप्लाइसेंस आदि को लिस्टेड किया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












