
दिवाली पर दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव, जानें- दिन की पहली और लास्ट ट्रेन की डिटेल
AajTak
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने दिवाली के मौके पर मेट्रो सेवाओं के समय में बदलाव किया है. दिवाली की पूर्व संध्या यानी रविवार को पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइन पर मेट्रो सुबह 6 बजे से चलेगी. वहीं, दिवाली के दिन सोमवार को सभी लाइनों से आखिरी मेट्रो रात 10 बजे चलेगी. बाकी समय सेवाएं सामान्य रहेंगी.
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने दिवाली त्यौहार को देखते हुए ट्रेनों के संचालन समय में अस्थायी बदलाव की घोषणा की है. दिवाली की पूर्व संध्या यानी रविवार को पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइनों पर मेट्रो सेवाएं सामान्य समय से एक घंटे पहले शुरू होंगी. अब इन लाइनों पर मेट्रो सुबह 6 बजे से चलेगी, जबकि सामान्य दिनों में यह सेवा 7 बजे शुरू होती है.
दिवाली के दिन आखिरी मेट्रो 10 बजे तक दिवाली के दिन, यानी सोमवार 20 अक्टूबर को सभी लाइनों जिसमें एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन भी शामिल है, आखिरी मेट्रो रात 10 बजे चलेगी. यह सामान्य दिनों के मुकाबले एक घंटा पहले है.
बाकी समय सामान्य रहेगा संचालन DMRC ने बताया कि दिन के बाकी समय में सभी कॉरिडोर पर मेट्रो सेवाएं सामान्य समयानुसार चलेंगी ताकि यात्रियों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े.
दिवाली के दिन मेट्रो में उमड़ती है भारी भीड़दिल्ली मेट्रो में आम दिनों में भी यात्रियों की भीड़ रहती है, लेकिन त्यौहारों के दौरान यह संख्या कई गुना बढ़ जाती है. दिवाली जैसे मौके पर ज्यादातर लोग अपने परिजनों से मिलने या खरीदारी के लिए सफर करते हैं, और इसके लिए मेट्रो सबसे सुविधाजनक साधन माना जाता है. मेट्रो से यात्रा न केवल तेज और किफायती होती है, बल्कि यात्री सड़क पर लगने वाले लंबे ट्रैफिक जाम से भी बच जाते हैं. हालांकि, भीड़ के कारण सफर के दौरान थोड़ी असुविधा जरूर हो सकती है.
20 अक्टूबर को मनाई जाएगी दिवाली इस बार दिवाली का पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा. राजधानी दिल्ली से लेकर पूरे देश में त्यौहार को लेकर उत्साह का माहौल है. लोग घरों की सजावट, खरीदारी और पूजा की तैयारियों में जुटे हुए हैं.
त्यौहार पर बढ़ेगी मेट्रो में भीड़ दिल्ली मेट्रो देश की सबसे व्यस्त मेट्रो नेटवर्क्स में से एक है. सामान्य दिनों में भी यहां यात्रियों की संख्या बहुत अधिक रहती है, लेकिन दिवाली जैसे त्यौहारों पर यह भीड़ और बढ़ जाती है. अगर आप 19 या 20 अक्टूबर को मेट्रो से सफर करने का प्लान बना रहे हैं, तो दिल्ली मेट्रो द्वारा जारी बदली हुई टाइमिंग्स पर जरूर ध्यान दें, ताकि आपकी यात्रा में किसी तरह की परेशानी न हो.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










