
दिवाली पर दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’, अगले दो दिनों में हालात और बिगड़ने के आसार
AajTak
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दोपहर 12 बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 334 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है.
दिवाली के दिन दिल्ली और एनसीआर की हवा एक बार फिर जहर में बदल गई. सुप्रीम कोर्ट की ओर से कई साल बाद ग्रीन पटाखों की सीमित अनुमति मिलने के बाद राजधानी ने त्योहार की सुबह घने धुएं और स्मॉग की परत के साथ आंखें खोलीं.
दिल्ली में हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, दिल्ली में लगे 38 सेंसरों में से 31 ने हवा को ‘बहुत खराब’ और तीन सेंसरों ने ‘गंभीर’ स्तर पर दर्ज किया.ज्यादातर इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 से ऊपर पहुंच गया.दोपहर तक दिल्ली का औसत AQI 334 रहा, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है.'गंभीर' श्रेणी वाले इलाकों में शामिल हैं -आनंद विहार (AQI 402), वजीरपुर (AQI 423) अशोक विहार (AQI 414)है.
कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने रविवार को ही GRAP (ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान) के स्टेज-II को सक्रिय कर दिया था, क्योंकि AQI 300 के पार चला गया. सोशल मीडिया हैंडल @CAQM_Official पर पोस्ट के अनुसार, आज दोपहर 4 बजे तक का 24 घंटे का औसत AQI 'बहुत खराब' स्तर पर बना हुआ है. विशेषज्ञों के अनुसार, हवा की स्थिति आने वाले दो दिनों 21 और 22 अक्टूबर में और बिगड़ सकती है।
सुप्रीम कोर्ट की तय सीमा में ही पटाखे, फिर भी बढ़ा प्रदूषण
सुप्रीम कोर्ट ने इस बार सिर्फ ग्रीन पटाखों की बिक्री और उपयोग की अनुमति दी थी, वो भी तय समय में 19 और 20 अक्टूबर को सुबह 6 से 7 बजे और रात 8 से 10 बजे तक है.
AQI का मतलब क्या है?

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







