
दिवाली पर घुटा दिल्ली का दम, AQI 550 पार, देखें कितने गंभीर हालात
AajTak
दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है, जिससे लोगों की सांसों पर संकट आ गया है. आतिशबाजी के कारण दिल्ली में औसत AQI 500 के पार चला गया, वहीं नरेला जैसे इलाकों में यह 551 तक दर्ज किया गया. बिगड़ते हालात को देखते हुए दिल्ली में GRAP-2 लागू कर दिया गया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











