
दिवाली कैसे मनाएं? NDMC में कर्मचारियों को नहीं मिली अगस्त की भी सैलरी
AajTak
नॉर्थ दिल्ली नगर निगम के करीब 1 लाख कर्मचारियों के लिए शायद इस साल की दिवाली उतनी खुशहाल न हो. दरअसल, उन्हें अभी अगस्त की ही सैलरी मिली है. निगम ने पैसे ना होने के पीछे दिल्ली सरकार को जिम्मदार ठहराया है.
खस्ताहाल नॉर्थ दिल्ली नगर निगम के करीब 1 लाख कर्मचारी मायूस हैं. क्योंकि उन्हें अभी अगस्त की ही सैलरी नहीं मिली है. नॉर्थ दिल्ली नगर निगम के आंकड़े कहते हैं कि डी कैटेगरी के 35,392 कर्मचारियों की सैलरी 121 करोड़, सी ग्रुप के 3,369 कर्मचारियों की 23 करोड़, बी ग्रुप के 10,566 कर्मचारियों की 82 करोड़ और ए ग्रुप के 1,427 की 24 करोड़ रूपए है. यानी कुल मिला दें तो 50,654 कर्मचारियों की एक महीने की सैलरी 250 करोड़ रुपए आती है. निगम ने पैसे ना होने के पीछे दिल्ली सरकार को जिम्मदार ठहराया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











