
दिवाली के दिन धमाका, फिर अमेरिका से आई ऐसी खबर... गिर गया बाजार, डूबे 40 हजार करोड़ रुपये
AajTak
Share Market Today: दिवाली के अगले दिन भारतीय बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई. अमेरिका को लेकर क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज की रिपोर्ट का असर ग्लोबल बाजारों पर दिख रहा है.
दिवाली (Diwali) के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग (Muhurat Trading) के दौरान भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) में शानदार तेजी देखी गई थी. लेकिन उसके अगले दिन बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई. दरअसल, कमजोर ग्लोबल संकेतों की वजह से सोमवार को सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) गिरावट के साथ बंद हुए.
खासकर अमेरिका को लेकर क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज (Moody's) की रिपोर्ट का असर ग्लोबल बाजारों पर दिख रहा है. मूडीज ने अमेरिका की रेटिंग आउटलुक में बदलाव कर दिया है, जिससे निवेशकों के सेंटीमेंट पर असर पड़ा है. मूडीज के इस फैसले पर अमेरिकी सरकार ने नाखुशी जताई है.
अमेरिकी के लिए बुरी खबर
दरअसल मूडीज ने यूएस क्रेडिट रेटिंग के आउटलुक को स्थिर से घटाकर निगेटिव कर दिया है. हालांकि रेटिंग में कोई बदलाव नहीं किया है. एजेंसी ने कहा कि बढ़ते फिस्कल डेफिसिट और कर्ज उठाने की क्षमता में गिरावट को देखते हुए ये फैसला लिया गया है. इससे पहले इसी साल फिच ने भी अमेरिका की रेटिंग को डाउनग्रेड किया है.
बता दें, शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में भी तेजी का माहौल था, लेकिन मूडीज की रिपोर्ट ने माहौल बिगाड़ दिया, जिससे भारतीय बाजार पर भी सोमवार को ओपनिंग के साथ गिरावट हावी हो गया. कारोबार के अंत में निफ्टी 82 अंक गिरकर 19,443.55 अंक पर बंद हुआ. वहीं कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 325.58 अंक या 0.50% की गिरावट के साथ 64,933.87 अंक पर बंद हुआ.
निवेशकों के 40,000 करोड़ रुपये डूबे

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










