
दिवाली का बंपर बोनस! फार्मा उद्यमी ने लगातार तीसरे साल कर्मचारियों को गिफ्ट की लग्जरी कारें
AajTak
चंडीगढ़ में फार्मा उद्यमी एम. के. भाटिया ने लगातार तीसरे वर्ष दिवाली पर अपनी कंपनी के कर्मचारियों को नई कारें गिफ्ट कीं. इस पहल से कर्मचारियों में खुशी और उत्साह बढ़ा. वहीं, सोशल मीडिया और स्थानीय मीडिया में भी चर्चा हुई. भाटिया ने कहा कि यह कदम उनकी टीम के प्रति सम्मान और उनके मेहनत को मान्यता देने का तरीका है.
चंडीगढ़ में ट्राईसिटी के फार्मा इंडस्ट्री में अपनी उदारता और सामाजिक प्रतिबद्धता के लिए जाने जाने वाले फार्मा उद्यमी एम. के. भाटिया ने इस दिवाली पर भी एक अनोखा उपहार देकर सुर्खियां बटोरी हैं. लगातार तीसरे साल भाटिया ने अपनी कंपनी के कर्मचारियों को, जिन्हें वह विशेष रूप से 'सेलेब्रिटी' मानते हैं उन्हें नई कारें गिफ्ट कीं.
दरअसल, एम. के. भाटिया की यह पहल न केवल कर्मचारियों में खुशी और उत्साह का माहौल लेकर आई, बल्कि सोशल मीडिया और मीडिया में भी चर्चा का केंद्र बन गई. भाटिया ने इस अवसर पर कहा कि उनके लिए कर्मचारियों की खुशी और उनके साथ साझा सफलता सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि यह पहल कंपनी की मेहनती टीम के प्रति सम्मान और उनके योगदान की मान्यता देने का तरीका है.
यह भी पढ़ें: देश के सबसे बड़े बैंक ने दिया दिवाली गिफ्ट, जानिए आपको कैसे होगा फायदा?
उनका मानना है कि कर्मचारियों की संतुष्टि और प्रेरणा ही किसी भी संगठन की असली ताकत है. इस पहल को लेकर कर्मचारियों ने भी अपने उत्साह और आभार का इजहार किया. उन्होंने बताया कि ऐसी पहल से न केवल काम में लगन बढ़ती है, बल्कि कंपनी के प्रति वफादारी और आत्मविश्वास भी मजबूत होता है. स्थानीय मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी भाटिया की इस परंपरा की खूब चर्चा हुई और इसे प्रेरणादायक बताया गया.
विशेषज्ञों का कहना है कि एम. के. भाटिया की यह परंपरा सिर्फ कर्मचारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में उदारता और सकारात्मक सोच का संदेश भी फैलाती है. ट्राईसिटी के लोग इसे दिवाली पर्व की खास और यादगार मानते हैं. कुल मिलाकर, एम. के. भाटिया की यह पहल संगठन की संस्कृति, कर्मचारियों के मनोबल और समाज में सकारात्मक छवि दोनों को मजबूत करती है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







