
दिवाली और छठ पूजा पर ट्रेन का कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा? इन ऐप्स से होगा चमत्कार
AajTak
Diwali Confirm Ticket: दिवाली और छठ पूजा के मौके पर क्या आप भी कन्फर्म टिकट हासिल करना चाहते हैं. बड़ी संख्या में लोग तत्काल टिकट बुक करते हैं, लेकिन इसमें कुछ ही लोगों को कन्फर्म टिकट मिलता है. ऐसे में आप कुछ ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो कन्फर्म टिकट पाने में आपकी मदद कर सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ ऐप्स की डिटेल्स.
दिवाली और छठ पूजा के लिए अब तक ट्रेन टिकट बुक नहीं किया? अगर आप भी ऐसे लोगों में हैं, तो आपको बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है. त्योहारों के सीजन में ट्रेन टिकट हासिल करना एक बड़ी चुनौती है. वो भी तब, जब आपने पहले से टिकट बुक नहीं किया होगा.
ऐसे में अंतिम वक्त में टिकट बुक करने का एक ही तरीका है, तत्काल टिकट. मगर इसके साथ भी मुसीबत ये है कि 100 टिकट को बुक करने वाले हजारों लोग. इस जद्दोजहद में आप कुछ ऐप्स का इस्तेमाल करके अपने दिवाली और छठ पर कन्फर्म टिकट हासिल कर सकते हैं. आइए जानते हैं इन ऐप्स की डिटेल्स.
ये सरकारी सुपर ऐप है, जिसका आप इस्तेमाल कर सकते हैं. इसकी मदद से आप IRCTC से टिकट बुक कर सकते हैं, लेकिन IRCTC की वेबसाइट के मुकाबले कई गुना तेजी से. ये ऐप बेहतरीन तरीके से काम करता है और चुटकियों में आपके लिए टिकट बुक कर सकता है.
यह भी पढ़ें: ऑनलाइन ट्रेन टिकट रिड्यूलिंग में नए बदलाव जल्द लागू होंगे:
जहां IRCTC की वेबसाइट हर एक स्टेप पर आगे बढ़ने में वक्त लेती है, यहां आपकाम काम तुरंत होता है. इस ऐप से आप ना सिर्फ तत्काल और रिजर्वेशन टिकट बुक सकते हैं. बल्कि जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट पर इस पर मिलता है. साथ ही ट्रेन ट्रैकिंग से लेकर PNR स्टेटस चेक जैसे काम भी इस पर कर सकते हैं.
अगर आप कन्फर्म टिकट खोजने में मशक्कत नहीं करना चाहते हैं, तो इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये प्लेटफॉर्म आपको Phonepe के ऐप में भी इंटीग्रेटेड मिल जाएगा. यहां आपको सिर्फ बोर्डिंग और डेस्टिनेशन स्टेशन के नाम, तारीख और कैटेगरी को चुनना होगा. इस तरह से आप उन दोनों स्टेशन के बीच मौजूद बेस्ट विकल्प मिल जाएंगे.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











