
'दिल अब बच्चा नहीं रहा, हमने उसे बूढ़ा बना दिया ...', 9 डॉक्टर्स ने बताया, लाइफस्टाइल से हार्ट कैसे हो रहा कमजोर
AajTak
वर्ल्ड हार्ट डे स्पेशल: 9 कार्डियोलॉजिस्ट और हार्ट एक्सपर्ट्स ने Aajtak.in को हार्ट हेल्थ संबंधित कॉमन सवालों के जवाब दिए जिनके बारे में हर कोई जानना चाहता है. अपने हार्ट को हेल्दी कैसा रखा जाए, जानिए...
'दिल धड़कने दो…', 'दिल है छोटा सा…', 'दिल तो बच्चा है जी…'
हमारे फिल्मी गानों में ‘दिल’ का जिक्र कभी प्यार जताने के लिए हुआ तो कभी अपना हाल बताने के लिए. लेकिन ये दिल यानी हार्ट सिर्फ गानों की जान ही नहीं बल्कि इंसानी शरीर की सेहत और जिंदगी की जान भी होता है. इंसानी शरीर में हार्ट एक उस इंजन की तरह काम करता है जो आपके पैदा होने से मरने तक हर पल खून पंप करके आपको जिंदा रखता है. आज 29 सितंबर को पूरी दुनिया वर्ल्ड हार्ट डे मना रही है. आज के दिन हर जगह हार्ट हेल्थ अवेयरनेस को लेकर काफी लोगों को जागरूक किया जाता है. आज वर्ल्ड हार्ट डे पर हम हार्ट की उन धड़कनों की अहमियत दुनिया के 9 हार्ट एक्सपर्ट, सर्जन और कार्डियोलॉजिस्ट से कुछ सवालों के जरिए समझते हैं जो हमारी जिंदगी से सीधा संबंध रखते हैं.
क्या हार्ट, शरीर से पहले बूढ़ा हो सकता है?
भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित और भारत के सबसे एक्सपीरियंस कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. रमाकांत पांडा ने Aajtak.in को बताया, 'दिल की उम्र शरीर की उम्र से अलग हो सकती है. कई बार 21 या 30 साल के युवाओं का दिल 50-60 साल का हो जाता है क्योंकि वे रातभर जागते हैं, जंक फूड खाते हैं, स्मोकिंग करते हैं और स्ट्रेस में रहते हैं. वहीं मैंने कई मामले ऐसे भी देखे हैं जिनमें 90 साल के मरीज का दिल 60 साल के जितना फिट है. अच्छी बात यह है कि लाइफस्टाइल बदलकर हार्ट की उम्र को ‘रिवर्स’ भी किया जा सकता है. नेचुरल खाना ही दिल की सबसे अच्छी दवा है. बाजरा, रागी, ब्राउन राइस, दालें, चना, राजमा, बीन्स और मौसमी फल-सब्जियां खाइए.'
यंग जनरेशन यदि अपनी हार्ट हेल्थ सही रखना चाहती है तो उसके लिए रोजाना कम से कम 50 मिनट से 1 घंटे तक ब्रिस्क वॉक या कोई भी एरोबिक एक्सरसाइज करना (सप्ताह में 300 मिनट), हफ्ते में कुछ दिन वेट ट्रेनिंग करना चाहिए. योगा से स्ट्रेस कंट्रोल करें, खाने में प्रोसेस्ड व आर्टिफिशियल फूड की बजाय नेचुरल व होल ग्रेन खाएं. आज की जेनेरेशन पर्याप्त नींद नहीं ले रही है. वे नहीं जानते नींद की कमी और स्ट्रेस हार्ट के लिए जहर है. शरीर को रात 10 बजे तक सो जाना चाहिए और 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए. लाइट्स और स्क्रीन टाइम की वजह से शरीर की नैचुरल बायोलॉजी बिगड़ गई है जिसे सुधारने की जरूरत है.
नए फिटनेस ट्रेंड कैसे हार्ट को नुकसान पहुंचा रहे हैं?

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










