
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने 4 वर्षीय UG सिलेबस को दी मंजूरी, जानें किन कोर्सेज़ में होगा बदलाव
AajTak
जिन कोर्सेज़ का सिलेबस मंजूर हुआ है, उसमें बिजनेस इकोनॉमिक्स में बीए (ऑनर्स), बीए (ऑनर्स) मल्टी-मीडिया और मास कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक साइंस में बीएससी और माइक्रोबायोलॉजी में बीएससी (ऑनर्स) शामिल हैं. कोर्स कमेटी के द्वारा ही पाठ्यक्रम तैयार किया गया है और एक स्थायी समिति द्वारा इसे पारित किया गया है.
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने गुरुवार को नये अंडर ग्रेजुएट करिकुलम फ्रेमवर्क (UGCF) के आधार पर चार साल के ग्रेजुएट कोर्सेज़ (FYUP) के पहले सेमेस्टर के सिलेबस को मंजूरी दे दी है. यूनिवर्सिटी की कार्यकारी परिषद ने इस सिलेबस को मंजूर किया है. हालांकि, परिषद के दो सदस्यों सीमा दास और राजपाल सिंह पवार ने इस फैसले से असहमति भी जताई मगर सर्वसम्मति से इसे पास कर दिया.
परिषद के एक सदस्य ने एजेंसी को बताया, '' 03 अगस्त को एकेडमिक काउंसिल की मंजूरी के बाद सिलेबस को एग्जीक्यूटिव काउंसिल में मंजूरी के लिए रखा गया था. एजेंडा में शामिल सभी कोर्सेज़ के FYUP कोर्सेज़ को कार्यकारी परिषद ने पारित कर दिया है. दो सदस्यों ने असहमति नोट भी जारी किया था. नया पाठ्यक्रम शैक्षणिक वर्ष 2022-23 से लागू किया जाएगा.''
कार्यकारी परिषद ने फरवरी में एक राष्ट्रीय शिक्षा नीति प्रकोष्ठ द्वारा तैयार किए गए अंडरग्रेजुएट करिकुलम फ्रेमवर्क-2022 (UGCF-2022) को मंजूरी दी थी. एक स्थायी समिति द्वारा पारित 100 से अधिक ग्रेजुएट कोर्सेज़ के सिलेबस को बैठक के दौरान अनुमोदन के लिए रखा गया था.
किन कोर्सेज़ का सिलेबस हुआ मंजूर जिन कोर्सेज़ का सिलेबस मंजूर हुआ है, उसमें बिजनेस इकोनॉमिक्स में बीए (ऑनर्स), बीए (ऑनर्स) मल्टी-मीडिया और मास कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक साइंस में बीएससी और माइक्रोबायोलॉजी में बीएससी (ऑनर्स) शामिल हैं. कोर्स कमेटी के द्वारा ही पाठ्यक्रम तैयार किया गया है और एक स्थायी समिति द्वारा इसे पारित किया गया है. एक कोर्स कमेटी में पांच प्रोफेसर होते हैं - 2 संबंधित विभाग से और 3 कॉलेज के प्रोफेसर.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.










