
दिल्ली चुनाव में वन वुमन आर्मी बन गईं हैं स्वाति मालीवाल, बात केजरीवाल से बदले की है या कुछ और?
AajTak
Delhi Chunav: स्वाति मालीवाल ने दिल्ली चुनाव में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अपनी मुहिम तेज कर दी है - मकसद, बदला ही लेना है या कुछ और भी? स्वाति मालीवाल पर टीम केजरीवाल का इल्जाम रहा है कि वो बीजेपी के इशारे पर काम कर रही हैं.
स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल को शुरुआती मोहलत के अलावा कभी मौका नहीं दिया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास में मारपीट की घटना के आरोप के बाद कुछ देर वो शांत जरूर बैठी रहीं, लेकिन दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत देने के बाद वो कभी चुप नहीं बैठीं. सोशल मीडिया के जरिये लगातार हमले बोलती रही हैं. स्वाति मालीवाल ने 13 मई को मुख्यमंत्री आवास में मारपीट का आरोप लगाया था, और दिल्ली पुलिस ने 16 मई को FIR दर्ज की थी.
अरविंद केजरीवाल को घेरने के लिए एक बार वो INDIA ब्लॉक के नेताओं को पत्र भी लिख चुकी हैं. लेकिन, किसी ने टाइम दिया या नहीं, कोई मिलने को तैयार हुआ या नहीं, कभी बताया भी नहीं - और फिर, काफी दिनों से जगह जगह जाकर दिल्ली में गंदगी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करके सवाल पूछती रही हैं.
हाल फिलहाल ऐसा कभी नहीं लगा कि टीम केजरीवाल की तरफ से स्वाति मालीवाल की मुहिम को गंभीरता से लिया जा रहा हो, या कोई बड़ा नेता आगे आकर उस पर रिएक्ट कर रहा हो - और तब, स्वाति मालीवाल ने अपने अभियान को आक्रामक बनाने का प्रयास किया है.
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल लोडिंग ऑटो लेकर विकासपुरी पहुंचीं, और लोगों के साथ सड़क से कूड़ा इकट्ठा करके अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर ले जाकर सड़क पर डाल दिया - जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया. सोशल साइट X पर स्वाती के हैंडल से हिरासत का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा गया कि 'अरविंद केजरीवाल ने पुलिस भेजकर अपने घर के बाहर से स्वाति मालीवल जी को अरेस्ट करवाया.'
Arvind Kejriwal ने पुलिस भेजकर अपने घर के बाहर से स्वाति मालीवल जी को Arrest करवाया - Tweeted by Team pic.twitter.com/1bmOGanS1f
स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के घर पर कूड़ा फेंका

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










