
दिल्ली और पंजाब के AAP सेनापतियों की उठापटक, आखिर क्या संकेत दे रहे हैं केजरीवाल?
AajTak
अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी में बड़े नेताओं की जिम्मेदारी बदल दी है. मनीष सिसोदिया और सौरभ भारद्वाज तो क्रमशः पंजाब और दिल्ली के मोर्चे पर सामने नजर आ रहे हैं, लेकिन राघव चड्ढा और संजय सिंह का रोल अब क्या होगा, समझना काफी मुश्किल हो रहा है.
दिल्ली चुनाव में हार के बाद से आम आदमी पार्टी में पहली बार बड़ा बदलाव देखने को मिला है. और, लगता है मानो नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल की हार की जिम्मेदारी भी गोपाल राय पर डाल दी गई है.
गोपाल राय को हटाकर दिल्ली का संयोजक सौरभ भारद्वाज को बनाया गया है. गोपाल राय अब गुजरात के प्रभारी बनाये गये हैं. गोपाल राय के साथ दुर्गेश पाठक को अटैच कर दिया गया है गुजरात का ही सह-प्रभारी बनाकर.
दिल्ली के डिप्टी सीएम रहे मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभार दे दिया गया है. और सह-प्रभारी सत्येंद्र जैन को बनाया गया है. जबकि, पहले पंजाब के मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार के बतौर राघव चड्ढा ही ये सूबा देख रहे थे. नई उठापटक में राघव चड्ढा और संजय सिंह के बारे में कुछ क्लियर नहीं हो पाया है.
ये तो साफ साफ समझ में आ रहा है कि दिल्ली गंवाने के बाद अरविंद केजरीवाल के सामने हर हाल में पंजाब को बचाये रखने और 2027 में सत्ता में वापसी की चुनौती खड़ी हो गई है - और यही वजह है कि केजरीवाल ने अपने सबसे करीबी और भरोसेमंद सेनापति मनीष सिसोदिया को पंजाब की जिम्मेदारी सौंप दी है.
सौरभ-आतिशी की जोड़ी फिर से दिल्ली के मोर्चे पर
आम आदमी पार्टी के सीनियर और अनुभवी नेता गोपाल राय को हटाया जाना एक तरह से दिल्ली चुनाव में हार का ठीकरा उनके माथे फोड़ने जैसा ही लगता है, लेकिन महत्वपूर्ण बात ये है कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लिए अपनी टीम की उसी जोड़ी पर भरोसा जताया है, जिसे जेल जाते वक्त सत्ता की चाबी सौंप दी थी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










