
दिल्ली-NCR ही नहीं, पूरे देशभर में है पटाखों को लेकर ये नियम... दिवाली से पहले पढ़ें SC की गाइडलाइन
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि पटाखों को लेकर उसने जो अब तक गाइडलाइंस जारी की हैं, वो सिर्फ दिल्ली-एनसीआर ही नहीं, बल्कि पूरे देशभर के लिए है. ऐसे में जानते हैं कि पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने क्या गाइडलाइंस जारी की हैं.
Firecrackers Guidelines: इस बार पटाखे फोड़ सकेंगे या नहीं? दिवाली आते ही ये सवाल खड़ा हो जाता है. बॉम्बे हाई कोर्ट ने पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने से मना कर दिया है. अब सुप्रीम कोर्ट ने भी साफ कर दिया कि पटाखों को लेकर जो निर्देश पहले जारी किए गए थे, वो सिर्फ दिल्ली-एनसीआर ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए थे.
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को साफ कर दिया कि पटाखों को लेकर उसने जो पहले गाइडलाइंस जारी की हैं, वो पूरे देशभर के लिए है और किसी राज्य के लिए अलग से कोई निर्देश जारी करने की जरूरत नहीं है.
सुप्रीम कोर्ट ने जिस मामले में सुनवाई करते हुए ये बात कही, वो 2015 से लंबित है. ये याचिका उस समय अर्जुन गोपाल, आरव भंडारी और जोया राव भसीन की ओर से दायर की गई थी. उस समय उनकी 6 से 14 महीने के बीच थी. लीगल गार्जियन की ओर से ये याचिका दाखिल हुई थी.
इस याचिका में पटाखों पर पूरी तरह से रोक लगाने की मांग की गई थी. इस याचिका का निपटारा अब तक हुआ नहीं है, लेकिन इसपर सुनवाई के दौरान दो बार अदालत ने गाइडलाइंस जारी की थीं.
जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस एमएम सुंदरेश की बेंच इस पर सुनवाई कर रही है. जस्टिस बोपन्ना ने कहा कि आजकल बच्चे नहीं, बल्कि बड़े पटाखे जलाते हैं. वहीं, जस्टिस सुंदरेश ने कहा कि जब पर्यावरण संरक्षण की बात आती है तो ये गलत धारणा बना ली जाती है कि इसका काम केवल अदालत का है.
पटाखों पर क्या है गाइडलाइन?

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










