दिल्ली-NCR में सर्दी का सितम जारी, गाजियाबाद में बदला स्कूल खुलने का टाइम
AajTak
कई क्षेत्रों में कोहरे से विजिबिलिटी इतनी कम हो गई है कि जगह-जगह एक्सिडेंट हो रहे हैं. इस सभी को ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. जिले के सभी स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है.
उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है. दिल्ली-एनसीआर इन दिनों कोहरे की चपेट में है. कई क्षेत्रों में कोहरे से विजिबिलिटी इतनी कम हो गई है कि जगह-जगह एक्सिडेंट हो रहे हैं. इस सभी को ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. जिले के सभी स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है. जिसके बाद 21 दिसंबर से कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12वीं तक के स्कूल अब सुबह 9 बजे से खुलेंगे.
गाजियाबाद जिलाधिकारी ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सभी बेसिक, माध्यमिक विद्यालय, मदरसा शिक्षा बोर्ड, संस्कृत विद्यालय और परिषदीय विद्यालय के समय में बदलाव किया गया है. 21 दिसंबर से सभी स्कूल सुबह 9 बजे खोले जाएंगे. प्रशासन के इस फैसले से छात्रों और उनके अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है. पिछले कुछ दिनों से अचानक बढ़ी सर्दी के कारण छात्रों को सुबह ठिठुरते हुए स्कूल जाना पड़ रहा था.
नोएडा में रात में बस सेवा बंद
वहीं कोहरे के कारण सड़क हादसों को ध्यान में रखते हुए गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने भी नोएडा बस डिपो से रात नौ बजे से सुबह सात बजे तक बस सेवाओं का संचालन बंद कर दिया है. रात्रि सेवा की बसों का ऑनलाइन रिजर्वेशन भी एक महीने के लिए बंद किया गया है.
पंजाब में भी बदला स्कूलों का टाइम
पंजाब में भी कोहरे के चलते स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को घोषणा की कि कोहरे के कारण राज्य के सभी स्कूल 21 दिसंबर से 21 जनवरी तक सुबह 10 बजे खुलेंगे. उन्होंने कहा कि स्कूलों के बंद होने का समय यथावत रहेगा. वर्तमान में स्कूल सुबह 9 बजे शुरू खुलकर और दोपहर 3 बजे बंद होते हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








