
दिल्ली-NCR में मौसम का डबल अटैक! आज भी घना कोहरा, फ्लाइट्स-ट्रेनें लेट, बारिश के लिए रहें तैयार
AajTak
देश की राजधानी दिल्ली और उसे सटे NCR के इलाके सहित पूरे उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है. इस बीच दिल्लीवालों को सर्दी का डबल अटैक भी लग सकता है. अगले कुछ दिनों में दिल्ली के अंदर बारिश हो सकती है, जिसके चलते दिल्ली की ठंड में और इजाफा होने की संभावना है.
देश की राजधानी दिल्ली और उसे सटे NCR के इलाके सहित पूरे उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है. इस बीच दिल्लीवालों को सर्दी का डबल अटैक भी लग सकता है. अगले कुछ दिनों में दिल्ली के अंदर बारिश हो सकती है, जिसके चलते दिल्ली की ठंड में और इजाफा होने की संभावना है.
बता दें कि शुक्रवार की देर रात 11 बजे से लेकर 2.30 बजे तक दिल्ली-एनसीआर में विजिबिलिटी कम होकर शून्य पर पहुंच गई थी. हालांकि, शनिवार की सुबह 6.30 बजे IGI एयरपोर्ट पर दृश्यता 400 मीटर दर्ज की गई. रात के समय फ्लाइट्स का परिचालन प्रभावित हुआ, लेकिन अब सामान्य है. दिल्ली में सुबह 5.30 बजे तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण बढ़ गया है.
दिल्ली में आज शाम या रात से बारिश होने की संभावना है, जो कल तक जारी रहेगी. इस अवधि के दौरान रात के तापमान में वृद्धि और दिन के तापमान में गिरावट हो सकती है. दिल्ली के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया हुआ है.
किस शहर में कितनी विजिबिलिटी
5 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा पारा

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










