
दिल्ली-NCR में बारिश के बाद कोहरे का अटैक, आज फिर कई इलाकों में बूंदाबादी के आसार
AajTak
मौसम विभाग के अनुसार आज यानी रविवार को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों जैसे करावल नगर, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, शाहदरा, विवेक विहार, प्रीत विहार, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, अक्षरधाम, अयानगर और डेढ़मंडी में हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है.
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में सर्दी और कोहरे का प्रकोप है. शनिवार शाम को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार सुबह घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम रही, इसके चलते कई ट्रेनें देर से चलीं
मौसम विभाग के अनुसार आज यानी रविवार को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों जैसे करावल नगर, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, शाहदरा, विवेक विहार, प्रीत विहार, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, अक्षरधाम, अयानगर और डेढ़मंडी में हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है. रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे. हल्की बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
IMD के मुताबिक शनिवार को आर्द्रता 100% दर्ज की गई, हल्की बारिश और कोहरे के चलते ठंडक का असर और बढ़ गया. सफदरजंग क्षेत्र में विजिबिलिटी रात 12:30 बजे से 1:30 बजे तक 50 मीटर रही, जो बाद में सुधरकर 200 मीटर हो गई.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










