
दिल्ली-NCR में दिवाली की शोपिंग के लिए निकले लोग, कई जगहों पर लंबे जाम में फंसे
AajTak
दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर लोगों को जाम से जूझना पड़ा. हालांकि गुरुग्राम के बाहरी शहरों को जाने वाले रास्ते पर ट्रैफिक का प्रेशर कम देखने को मिला. ऐसा इसलिए है क्योंकि अधिकांश लोग वीकेंड और दिवाली की छुट्टी के चलते शुक्रवार को ही अपने-अपने घरों को चले गए.
दिवाली पर घर जाने और मार्केट से त्योहार के लिए खरीददारी करने निकले लोगों के लिए संडे मुसीबत वाला रहा. कारण, दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर लोगों को जाम से जूझना पड़ा. हालांकि गुरुग्राम के बाहरी शहरों को जाने वाले रास्ते पर ट्रैफिक का प्रेशर कम देखने को मिला. ऐसा इसलिए है क्योंकि अधिकांश लोग वीकेंड और दिवाली की छुट्टी के चलते शुक्रवार को ही अपने-अपने घरों को चले गए. लेकिन कई जगहों पर रविवार को लोगों को जाम से जूझना पड़ा. जिसके सूचना लोगों ने ट्विटर व अन्य माध्यम से ट्रैफिक पुलिस तक पहुंचाई.
वहीं राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में भीड़भाड़ को छोड़कर दिवाली से एक दिन पहले रविवार को अधिकांश हिस्सों में यातायात सुचारू रहा. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन ने भी ट्रैफिक जाम के लिए न्यूनतम कॉल रिकॉर्ड की. ये बाजार क्षेत्रों से थे और वाहनों की अनुचित पार्किंग के कारण थे. घड़ौली गांव की नहर पर सिर्फ 45 मिनट तक जाम की स्थिति थी.
नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
नोएडा की बात करें तो रविवार को दोपहर में सेक्टर-18 DLF रोड से अंडरपास तक भीषण जाम लगा. जाम से बचने के लिए नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक-एडवाइजरी भी जारी की. जिसमें धनतेरस, दिवाली और भैयादूज के अवसर पर शहर के विभिन्न बाजारों/मार्किटों जैसे अटटा मार्किट सेक्टर 27, इन्दिरा मार्किट सेक्टर 27, सेक्टर 18, जी0आई0पी0 मॉल, गार्डन गलेरिया मॉल, डीएलएफ मॉल, ब्रहमपुत्र मार्किट सेक्टर 28, लॉजिक्स मॉल सिटी सैन्टर, होशियारपुर, शॉपरिक्स मॉल, सेक्टर 37, बाटिनकल गार्डन, किसान चौक, सूरजपुर, जगतफार्म, परीचौक, कस्बा कासना और दादरी आदि में वाहनों का दबाव होने की बात कही गई है. जिसके मद्देनजर जरूरत के हिसाब से ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







