
दिल्ली-NCR में ट्रैफिक जाम तो कई जगह ट्रेन सेवाओं पर असर, कितना सफल हुआ किसानों का 'भारत बंद'?
AajTak
केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ बुलाया गया दस घंटों का भारत बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला. उत्तर भारत में कई ट्रेनों पर असर पड़ा तो नागपुर में जबरन दुकानें बंद करवाई गईं. दिल्ली-एनसीआर में भारत बंद चक्का जाम तक सीमित रहा.
केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ बुलाया गया दस घंटों का भारत बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला. उत्तर भारत में कई ट्रेनों पर असर पड़ा तो नागपुर में जबरन दुकानें बंद करवाई गईं. दिल्ली-एनसीआर में भारत बंद ट्रैफिक जाम तक सीमित रहा तो वहीं, दिल्ली और उसके आसपास की लगती सीमाओं पर भीषण जाम जैसी स्थिति से लोगों को दो-चार होना पना. भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के प्रवक्ता और किसान नेता राकेश टिकैत ने भारत बंद के सफल होने का दावा किया है.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









