
दिल्ली MCD चुनाव: 1349 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज, क्या BJP के 15 साल के राज को ध्वस्त करेगी AAP?
AajTak
आज दिल्ली नगर निकाय (MCD) के नतीजे आ रहे हैं. राजधानी में इसके लिए 4 दिसंबर को वोटिंग हुई थी. आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी. चुनाव आयोग ने कुल 42 मतगणना केंद्र बनाए हैं. इस बार के MCD चुनावों में 250 वार्ड में कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में थे.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए आज का दिन बढ़ा है. आज दिल्ली नगर निकाय (MCD) के नतीजे आ रहे हैं. राजधानी में इसके लिए 4 दिसंबर को वोटिंग हुई थी. आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी. इसके लिए चुनाव आयोग ने कुल 42 मतगणना केंद्र बनाए हैं. मतगणना के लिए 68 चुनाव पर्यवेक्षकों को पहले ही तैनात किया जा चुका है. इस बार के MCD चुनावों में 250 वार्ड में कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में थे.
वोटों की गिनती रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा उम्मीदवारों की मौजूदगी में या उनके प्रतिनिधियों के सामने की जाती है. इसके अलावा चुनाव आयोग ने ECIL के 136 इंजीनियरों को भी तैनात किया है. इन इंजीनियरों का काम होगा कि काउंटिंग के दौरान ईवीएम में अगर कोई तकनीकी समस्या आती है तो वे इसे दूर कर सकें.
मीडियाकर्मियों के लिए खास व्यवस्था
साथ ही चुनाव आयोग ने अधिकृत मीडियाकर्मियों के लिए भी खास व्यवस्था की है. चुनाव आयोग द्वारा काउंटिंग के दिन के लिए मीडिया पास जारी किए गए हैं. इसके अलावा लाइव परिणाम देखने की सुविधा के लिए विशेष मीडिया रूम बनाया गया है. मीडिया के लिए एसईसी (मुख्यालय), निगम भवन, कश्मीरी गेट में एक मीडिया सेंटर भी स्थापित किया गया है.
50 फीसदी के करीब रहा वोटिंग परसेंटेज
चुनाव आयोग के आंकड़े के मुताबिक 250 वार्डों में कुल 50.47 फीसदी मतदान हुआ, जो 2017 के मुकाबले लगभग 3% कम दर्ज किया गया. इससे पहले दिल्ली के निकाय चुनाव में 2017 में 53.55 प्रतिशत, 2012 में 53.39 और 2007 में 43.24 प्रतिशत मतदान हुआ था.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










