दिल्ली: MCD के सफाईकर्मी से मारपीट मामले में FIR दर्ज, बीजेपी MLA ने AAP विधायकों पर लगाए आरोप
AajTak
पूर्वी दिल्ली में एक सफाई कर्मचारी पर कथित रूप से हमला करने के लिए बीजेपी विधायक अभय वर्मा के खिलाफ आम आदमी पार्टी कार्रवाई की मांग कर रही थी. एमसीडी ने भी दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की.
पूर्वी दिल्ली में एक सफाई कर्मचारी पर कथित तौर पर हमला करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. वहीं पुलिस ने बीजेपी विधायक बीजेपी विधायक अभय वर्मा की शिकायत पर एनसीआर (गैर-संज्ञेय रिपोर्ट) दर्ज की है. अपनी शिकायत में वर्मा ने आम आदमी पार्टी के दो विधायकों पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया है.
बता दें कि पूर्वी दिल्ली में एक सफाई कर्मचारी पर कथित रूप से हमला करने के लिए बीजेपी विधायक अभय वर्मा के खिलाफ आम आदमी पार्टी कार्रवाई की मांग कर रही थी. एमसीडी ने भी दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की.
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अमृता गुगुलोथ ने बताया, "हमें मिली शिकायत के आधार पर हमने धारा 186 (सार्वजनिक कार्यों के निर्वहन में लोक सेवक को बाधा डालना), 353 (सरकारी कर्मचारी को बर्खास्त करने से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल) के तहत मामला दर्ज किया है."
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) को लिखे एक पत्र में, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने गुरुवार को अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का अनुरोध किया था. दरअसल, नगर निकाय ने सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो का हवाला दिया, जिसमें कथित तौर पर कुछ लोगों को एमसीडी कर्मचारी को पीटते हुए दिखाया गया है.
(एजेंसी के इनपुट के साथ)

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










