
दिल्ली: Like से लखपति बनने का लालच बना गया कंगाल, क्रिप्टोकरेंसी से पैसे कमाने के चक्कर में 500 लोग बर्बाद
AajTak
ऑनलाइन क्रिप्टोकरेंसी बिजनेस के नाम पर देशभर में ठगी की कई वारदातें हो रही हैं. पुलिस ने एक ऐसे गैंग का भंडाफोड़ किया है, जो देशभर में 500 लोगों को ठग चुका था. इसी गैंग ने दिल्ली की एक महिला से 22 लाख की ठगी की थी. शातिरों ने महिला को महज 50 रुपये का लालच दिया था. पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के सरगना दुबई में बैठकर गैंग को ऑपरेट कर रहा था.
ऑनलाइन फ्रॉड... ये महज एक टर्म नहीं बल्कि एक ऐसा जाल है जिसके जंजाल में रोजाना हजारों लोग फंस जाते हैं. शातिर नए-नए तरीकों से लोगों को ठग रहे हैं. अब पुलिस के हत्थे एक ऐसा गैंग चढ़ा है जिसने ऑनलाइन क्रिप्टोकरेंसी बिजनेस से पैसे कमाने का लालच देकर 500 लोगों को ठगा था. शातिर दुबई से अपने गैंग को ऑपरेट कर रहे थे. इतना ही नहीं, ये लोग कुछ चीनी लोगों के संपर्क में भी थे.
पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर ठगी करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनकी पहचान फरहान अंसारी (30), संजय डबास (26), पंकज वाधवा (38) और मोनू (42) के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि वाधवा के पास से 5.50 लाख कैश बरामद किए हैं, जबकि इन आरोपियों के कई बैंक अकाउंट्स में करीब 24 लाख रुपये जमा थे. पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपियों के बैंक अकाउंट में एक ही दिन में 1 करोड़ रुपये का लेनदेन होता था.
पुलिस ने कहा कि फरवरी में दिल्ली की एक महिला से एक ही दिन में 22 लाख रुपये की ठगी हुई थी. महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि वह ऑनलाइन नौकरी की तलाश कर रही थी. इसी दौरान उसे एक अनजान नंबर से एक व्हाट्सएप मैसेज मिला. ये मैसेज ऑनलाइन ठगों का था. इसमें लालच दिया गया था कि वह एक लिंक पर क्लिक करके अगर उसे लाइक करती है, तो उसके अकाउंट में हर लाइक के हिसाब से 50 रुपये भेजे जाएंगे. महिला लालच में आ गई. जब वह राजी हो गई तो उसके पास एक फोन कॉल आया, दूसरी तरफ भी शातिर महिला थी. उसने अपना नाम जरीन बताया.
ज़रीना ने पीड़ित महिला से कहा कि आपने कई लिंक्स को लाइक किया है, इसके एवज में आपके खाते में रुपये ट्रांसफर करने हैं, इस रकम को क्रेडिट करने के लिए एक टेलीग्राम लिंक ओपन करिए. वह टेलीग्राम चैनल 'मोहिनी8' के नाम से था. महिला को उस ग्रुप में शामिल होने के लिए कहा गया. इसके बाद महिला के बैंक अकाउंट में 150 रुपये डाल दिए गए. फिर ज़रीना ने भारी लालच के साथ महिला को क्रिप्टोकरेंसी में इन्वेस्ट करने के लिए उसे एक और काम दिया. पहला काम 1000 रुपये से शुरू हुआ. इस तरह वह धीरे-धीरे जाल में फंसती गई और एक ही दिन में करीब 22 लाख रुपये गंवा दिए.
पुलिस उपायुक्त (मध्य) संजय सैन ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर बैंक डिटेल्स निकलवाई गई तो पता चला कि आरोपी के एक बैंक खाते में एक ही दिन में 1 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ था. इसके लिए शातिर फर्जी कंपनियों के फर्जी दस्तावेज बनाकर ठगी के लिए बैंक अकाउंट खुलवाते थे. इसके बाद जैसे ही उनके खाते में पैसे आते थ, वह उसे कई अकाउंट में ट्रांसफर कर देते थे.
पुलिस की जांच में सामने आया कि दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस में एक एड्रेस का इस्तेमाल 10 से अधिक बैंक खाते खोलने के लिए किया गया था. डीसीपी ने कहा कि मकान मालिक की जांच की गई और पता चला कि वह जगह डबास को किराए पर दी गई थी. उन्होंने कहा कि आरोपी डबास को उसके गांव सुल्तानपुर से और उसके साथी अंसारी को महिपालपुर से पकड़ा गया. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि करीब 2 साल पहले वह रोहिणी के रहने वाले वाधवा के संपर्क में आए थे, जो ऑनलाइन ठगी में शामिल था.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.










