
दिल्ली: Hoax Call करने वालों पर एक्शन की तैयारी, नहीं कर पाएंगे विमान में सफर
AajTak
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि विमानन कंपनियों को हॉक्स कॉल करने को अब संज्ञेय अपराध की श्रेणी में रखा जाएगा. पिछले कुछ समय से कई विमानन कंपनियों को विमान में बम रखे होने की इस तरह की झूठी फोन कॉल की गई है, जिसके बाद यह कदम उठाया जा रहा है.
पिछले एक हफ्ते में फ्लाइट में बम रखे होने की 70 से ज्यादा धमकियां मिली हैं. इन झूठी धमकियों (Hoax Call) से विमानन कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. अब इन मामलों पर केंद्रीय मंत्री ने कड़ी रुख अपनाया है.
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि विमानन कंपनियों को हॉक्स कॉल करने को अब संज्ञेय अपराध की श्रेणी में रखा जाएगा. पिछले कुछ समय से कई विमानन कंपनियों को विमान में बम रखे होने की इस तरह की झूठी फोन कॉल की गई है, जिसके बाद यह कदम उठाया जा रहा है.
उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसे बेहद संवेदनशील स्थिति बताते हुए कहा कि इस तरह की हॉक्स कॉल करने वालों को विमानन कंपनियों की नो फ्लाई लिस्ट में रखा जाएगा.
नायडू ने कहा कि हमें बार-बार इस तरह की हॉक्स कॉल मिल रही हैं. इस मामले को लेकर हमने कई बैठकें की हैं. हमने हर स्तर पर मीटिंग की है. इन बैठकों के बाद हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि हमें नियमों में संशोधन की जरूरत है.
राम मोहन नायडू ने कहा कि हम SUASCA एक्ट में संशोधन करने की तैयारी कर रहे हैं. इसे लेकर हम अन्य मंत्रालयों के साथ भी चर्चा कर रहे हैं. हम इस संज्ञेय अपराध की श्रेणी में लाना चाहते हैं. साथ ही हम यात्रियों की सुरक्षा के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करेंगे. हम फिलहाल स्थिति का आकलन कर रहे हैं क्योंकि यह बहुत ही संवेदनशील मामला है.
विमानों में बम रखे होने की हॉक्स कॉल के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय में उच्चस्तरीय बैठक हुई. गृह सचिव ने सीआईएसएफ के DG और BCAS के DG से थ्रेट कॉल पर विस्तृत जानकारी ली. इस मीटिंग में BCAS DG और CISF ने अब तक की जांच का ब्योरा दिया. पिछले पांच दिनों में 100 से ज्यादा एयरलाइंस को धमकी मिल चुकी है. सूत्रों के मुताबिक, अधिकतर थ्रेट कॉल्स विदेशों से आ रही हैं.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







