
दिल्ली: HC में हो रही थी ऑक्सीजन पर सुनवाई, बत्रा अस्पताल में 12 मरीजों ने तोड़ दिया दम
AajTak
हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान दिल्ली के बत्रा अस्पताल की तरफ से ये बताया ही जा रहा था कि उनके पास बहुत कम ऑक्सीजन बची है, तभी खबर आई कि बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 8 मरीजों की मौत हो गई है, जिसमें एक डॉक्टर भी शामिल थे.
कोरोना पूरे देश में तबाही मचा रहा है. हर दिन संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़ रहा है और मरने वालों की संख्या पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर रही है. इसके बावजूद कई लोग अब भी कोरोना को लेकर लापरवाही कर रहे हैं. तो ये खबर उनके लिए है. शनिवार को दिल्ली हाईकोर्ट में ऑक्सीजन की किल्लत पर सुनवाई चल रही थी. इसी दौरान खबर आई कि राजधानी के बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से आठ मरीजों की जान चली गई. हालांकि बाद में ऑक्सीजन की कमी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 12 हो गया है. ये खबर बहुत ही ज़्यादा पीड़ादायी है। इनकी जान बच सकती थी -समय पर ऑक्सिजन देकर दिल्ली को उसके कोटे की ऑक्सिजन दी जाए। अपने लोगों की इस तरह होती मौतें अब और नहीं देखी जाती। दिल्ली को 976 टन ऑक्सिजन चाहिए और कल केवल 312 टन ऑक्सिजन दी गयी। इतनी कम ऑक्सिजन में दिल्ली कैसे साँस ले? https://t.co/h7C5bcFtD6 हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान दिल्ली के बत्रा अस्पताल की तरफ से ये बताया ही जा रहा था कि उनके पास बहुत कम ऑक्सीजन बची है, तभी खबर आई कि बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 8 मरीजों की मौत हो गई है, जिसमें एक डॉक्टर भी शामिल थे.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










