
दिल्ली HC ने यूपी के कपल की सुरक्षा के साथ शादी कराने के निर्देश दिए, जानें क्या है मामला
AajTak
दिल्ली हाई कोर्ट ने एक मामले में यूपी के रहने वाले कपल को बड़ी राहत दी है. हाई कोर्ट ने एसडीएम को इस कपल की शादी कराने के साथ ही दिल्ली पुलिस को सुरक्षा प्रदान करने के आदेश दिए हैं.
दिल्ली हाई कोर्ट ने एसडीएम को आदेश दिया है कि दो सप्ताह के अंदर एक कपल की अंतर धार्मिक शादी करा दी जाए. इसके अलावा कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को भी निर्देश दिया है कि पांच दिन के भीतर इस जोड़े की दिल्ली में रहने की सही व्यवस्था कराई जाए साथ ही इन्हें सुरक्षा भी दी जाए. बता दें, उत्तर प्रदेश के रहने वाले इस जोड़े ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक आर्जी दाखिल की थी. जिसमें उन्होंने मांग की थी कि उन्हें दिल्ली में रहने के लिए एक सुरक्षित स्थान दिया जाए. पिछले काफी समय से दिल्ली के मुखर्जी नगर में रह रहा यह जोड़ा लगातार अपनी शादी का प्रयास कर रहा है. जल्द ही उनकी शादी कानूनी प्रक्रिया के तहत हो, लेकिन दिल्ली के कई दफ्तरों के चक्कर काटने के बावजूद इन्हें शादी की इजाजत नहीं मिल सकी है. बताया जा रहा है कि इस तरह की शादी के लिए दिल्ली में कई तरह के प्रशासनिक दफ्तरों से सर्टिफिकेट की आवश्यता की जरूरत होती है, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद यह जोड़ा अब तक कोई भी कानूनी कार्रवाई को पूरा नहीं कर सका है. जिसकी वजह से इनकी शादी में विलंब होता जा रहा है.
हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.







