
दिल्ली CM के निजी सचिव के घर ED की रेड, 16 घंटे चली पूछताछ, अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर बताया
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि उनके निजी सचिव के घर पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की है. बकौल मुख्यमंत्री ईडी ने गहन छानबीन की लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला. सीएम ने बताया कि निजि सचिव के घर से ईडी को एक पैसा नहीं मिला, कोई ज्वैलरी, संपत्ति या कोई दस्तावेज ही ईडी को मिला है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि उनके निजि सचिव के घर पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की है. बकौल मुख्यमंत्री ईडी ने गहन छानबीन की लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला. सीएम ने बताया कि निजि सचिव के घर से ईडी को एक पैसा नहीं मिला, कोई ज्वैलरी, संपत्ति या कोई दस्तावेज ही ईडी को मिला है.
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "मेरे PA के घर आज 16 घंटे ED के 23 अफ़सरों ने रेड की. गहन छानबीन के बाद उन्हें कुछ नहीं मिला. एक पैसा नहीं मिला, कोई ज्वैलरी नहीं या किसी प्रकार की कोई संपत्ति नहीं, कोई काग़ज़ नहीं."
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया के घर इन्हें कुछ नहीं मिला, सत्येन्द्र जैन के घर कुछ नहीं मिला और संजय सिंह के घर भी इन्होंने रेड की लेकिन वहां भी कुछ नहीं मिला. मुख्यमंत्री ने साथ ही सवाल पूछा, "क्या ED किसी के भी घर में ऐसे ही बिना किसी कारण घुस सकती है? क्या ये सरासर गुंडागर्दी नहीं है?"

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










