
दिल्ली: CM आवास के रिनोवेशन मामले में LG ने दिए जांच के आदेश, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
AajTak
दिल्ली सीएम के आवास के रिनोवेशन पर करोड़ों खर्च के दावों के बाद एलजी वीके सक्सेना ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. एलजी ऑफिस के प्रिंसिपल सेक्रेटरी ने मुख्य सचिव को इस मामले में सभी दस्तावेजों को सुरक्षित रखकर 15 दिन में जांच रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है.
दिल्ली सीएम आवास 6 फ्लैग स्टाफ रोड के रिनोवेशन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना संज्ञान ने इस मामले में मीडिया रिपोर्ट को संज्ञान ले लिया है. LG ऑफिस के प्रिंसिपल सेक्रेटरी ने मुख्य सचिव को लेटर लिखकर सीएम आवास के रिनोवेशन से जुड़े सभी कागजात और फाइलों सुरक्षित करके 15 दिन में रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दे दिए हैं. इन फाइलों के आधार पर मुख्य सचिव पीडब्ल्यूडी विभाग में अधिकारियों और मंत्रियों की भूमिका की जांच करेंगे. मामले में इस बात की भी जांच की जाएगी कि क्या रिनोवेशन की अनुमति देने के लिए कुछ वित्तीय नियमों में बदलाव किया गया है और इसके लिए कौन जिम्मेदार हैं? इससे पहले आबकारी नीति मामले समेत कुछ अन्य मामलों से जुड़ी फाइलें गायब हो गई थीं और सबूतों को कथित तौर पर मिटा दिया गया था.
इससे पहले दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने भी आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि कोविड के दौर में 1 सितम्बर 2020 से लेकर 30 दिसम्बर 2021 तक के 16 माह का वक्त ऐसा था जब बड़े से बड़ा उघोग व्यापार भी मंदी की मार झेल रहा था. दिल्ली सरकार का राजस्व आधे से भी कम पर आ गया था और दिल्ली सरकार ने विकास कार्य ही नहीं अनेक राहत कार्य तक धन अभाव में रोक दिये थे. कोविडकाल के पीक के 16 माह के दौर में अरविन्द केजरीवाल द्वारा अपने घर और ऑफिस पर लगभग 45 करोड़ रुपये खर्च करना उनकी संवेदनहीनता का एक बड़ा प्रमाण है.
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा था कि मुख्यमंत्री के बंगले में आर्टिस्टिक ऑर्नामेन्टल कामों के साथ ही अन्य सौंदर्यीकरण पर 11 करोड़ से अधिक के खर्च की बात सामने आई है. उन्होंने कहा कि आज 11 करोड़ में तो दिल्ली में एक बहुत भव्य बंगला बन जाता है, तो वहीं दिल्ली के लोग स्तब्ध हैं बंगले में 2.58 करोड़ रुपये बिजली की फिटिंग हुई और 1.10 करोड़ रुपए में किचेन बनी है. इतने में दिल्ली के पॉश एरिया में एक आलीशान फ्लैट और मकान बन जाता है. आखिर सीएम केजरीवाल के घर में ऐसा क्या बना है, जो इतने रुपये लगे हैं.
बीजेपी नेता और पार्टी प्रवक्ता हरीश खुराना ने ट्वीट करते हुए दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल के बंगले के लिए खरीदे गए टीवी में भी घोटाला हुआ है. उन्होंने ट्वीट में दावा करते हुए लिखा, "एक और घोटाला अरविंद केजरीवाल का सामने आया है. अपने घर के लिए 85 इंच के 10 टीवी लिए, हर टीवी 10,43,150/- के दाम पर खरीदे, जबकि बाजार में एक टीवी कि कीमत 3.98 लाख की है. यानी लगभग 6 लाख हर टीवी पर कमीशन और 10 टीवी लगभग 60 लाख का हेरफेर. 45 करोड़ ऐसे ही थोड़े खर्च हुए रख रखाव पर. जेब में कितना गया केजरीवाल जी?"

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










