
दिल्ली: CM आतिशी के बंगले को लेकर बीजेपी ने AAP पर लगाए आरोप, पार्टी ने दिया जवाब
AajTak
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने 6 अक्टूबर को जारी पीडब्ल्यूडी के कथित पत्र को शेयर करते हुए आरोप लगाया कि केजरीवाल ने अपना बंगला खाली नहीं किया है. उन्होंने दावा किया कि उनका ज्यादातर सामान अभी भी 'शीश महल' में है.
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi), सोमवार को उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस में फ्लैगस्टाफ रोड पर स्थित बंगला नंबर 6 में शिफ्ट हो गईं. एजेंसी के मुताबिक, यह जानकारी अधिकारियों के द्वारा मिली है. इससे कुछ दिन पहले ही पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बंगले को खाली कर दिया था और लुटियंस दिल्ली में एक नए एड्रेस पर शिफ्ट हो गए. मुख्यमंत्री के नए आवास में शिफ्ट होने के कुछ घंटों बाद ही बीजेपी ने दावा किया कि बंगला अभी तक नए आवंटन के लिए लोक निर्माण विभाग को नहीं सौंपा गया है. सत्तारूढ़ AAP ने एक बयान में दावा किया कि बंगले की चाबियां रविवार को विभाग द्वारा आतिशी को सौंप दी गईं और आरोप लगाया कि बीजेपी जनता को 'बेशर्मी से गुमराह' कर रही है.
सोमवार को दोपहर में आतिशी ने अपने सरकारी आवास में शिफ्ट होने के बाद वहां के कर्मचारियों के साथ मीटिंग की. इससे पहले, उनके निजी सामान और अन्य सामानों को एक छोटे मालवाहक वाहन के जरिए शिफ्ट किया गया.
बीजेपी नेता का आरोप
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने 6 अक्टूबर को जारी पीडब्ल्यूडी के कथित पत्र को शेयर करते हुए आरोप लगाया कि वास्तव में केजरीवाल ने अपना बंगला खाली नहीं किया है. उन्होंने दावा किया कि उनका ज्यादातर सामान अभी भी 'शीश महल' में है.
विजेंद्र गुप्ता ने एक बयान में कहा, "केजरीवाल के पास अभी भी यह घर है और इसकी चाबियां भी उनके पास हैं."
बीजेपी ने 6, फ्लैगस्टाफ रोड बंगले के लिए 'शीश महल' नाम गढ़ा और इसके निर्माण में कथित अनियमितताओं और महंगे इंटीरियर और घरेलू सामानों पर खर्च किए गए पैसे को लेकर कई सवाल उठाए. मुख्यमंत्री कार्यालय के विशेष सचिव को लिखे गए पीडब्ल्यूडी के कथित पत्र में कहा गया है, "यह आपके ध्यान में लाया जाता है कि 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित घर की चाबियां पीडब्ल्यूडी को सौंपी गई थीं, जिन्हें कुछ वक्त बाद वापस ले लिया गया और उन्हें सौंपने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अभी भी पीडब्ल्यूडी को सौंपा जाना है."

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








