
दिल्ली BJP का आरोप, महिला सुरक्षा के नाम पर केजरीवाल सरकार ने किया 800 करोड़ का घोटाला
AajTak
दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि ये कई सौ करोड़ का घोटाला है. जवाब दें कैलाश गहलोत. सड़क पर चलती हुई किसी भी गाड़ी के पैनिक बटन को चेक कर सकते हैं. किसी भी वर्ग को कैसा लूटा जा सके यही काम आप सरकार का है.
शराब, शिक्षा और हवाला जैसे घोटाले के आरोप झेल रही आम आदमी पार्टी पर बीजेपी ने एक और बड़े घोटाले का आरोप लगाया है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी सरकार पर दिल्ली की सड़कों पर चलने वाली टैक्सियों और बसों में पैनिक बटन लगाने के नाम पर करोड़ों का घोटाला करने का नया आरोप लगाया है.
'पैनिक बटन काम नहीं कर रहे' दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रविवार को दिल्ली सड़कों पर चलने वाली टैक्सी में सफर करके दिखाया कि दिल्ली में सार्वजनिक वाहनों में लगे पैनिक बटन काम नहीं करते हैं. हमने सड़क पर एक गाड़ी में पैनिक बटन दबाया लेकिन कोई नहीं आया. कितना बड़ा घोटाला इन्होंने पूरे सिस्टम में किया है. वीरेंद्र सचदेवा ने बड़ा आरोप लगते हुए कहा प्रत्येक गाड़ी से 9 हजार रुपए पैनिक बटन के नाम पर लिए जा रहें हैं. अब वो फीस 17 हजार कर दी गई है. जबकि वो पैनिक बटन है ही नहीं , बल्कि वो सिर्फ सफेद हाथी है. वीरेंद्र सचदेवा ने इस पूरे मामले पर जांच की मांग की.
CM केजरीवाल पर आरोप वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि जिन गाड़ियों में बटन काम नहीं कर रहा उनसे हर साल रिन्यूअल फीस भी ली जा रही है. हर साल रिन्यूअल फीस के नाम पर 4800 रुपए लिए जाते हैं ये पैसा कहां जा रहा है. ये मुख्य्मंत्री, उनके मंत्री की जेब में जा रहा हैं. वीरेंद्र सचदेवा ने दावा करते हुए कहा केजरीवाल को चुनौती देता हूं कि दिल्ली में कितनी पैनिक बटन दबाया है. उनसे कहां मदद पहुंची है. और इसका कंट्रोल रूम कहां है ये बताएं.
दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि ये कई सौ करोड़ का घोटाला है. जवाब दें कैलाश गहलोत. सड़क पर चलती हुई किसी भी गाड़ी के पैनिक बटन को चेक कर सकते हैं. किसी भी वर्ग को कैसा लूटा जा सके यही काम आप सरकार का है. शाम तक आप पार्टी उजागर करें कि कंट्रोल रूम को कितनी कॉल गईं हैं.
आजतक की टीम ने लिया पैनिक बटन का जायजा आज तक की टीम ने एक टैक्सी में सफर कर पैनिक बटन का जायजा लिया. गाड़ी में पैनिक बटन तो लगे थे लेकिन बटन दबाने पर ना ट्रांसपोर्ट विभाग की तरफ से कोई कॉल आई ना ही दिल्ली पुलिस की तरफ से कोई जवाब मिला.
कब से लगाए जा रहे हैं पैनिक बटन महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली की केजरीवाल सरकार राजधानी की सड़कों पर चलने वाले सभी सार्वजनिक वाहनों पर चाहे वह टैक्सी हो या फिर बस सभी में 2019 से पैनिक बटन लगना अनिवार्य किया था. टैक्सी चालकों को आरटीओ से पैनिक बटन लगवाना होता है तभी वह गाड़ी दिल्ली की सड़कों पर चला सकता है. लेकिन बीजेपी का दावा है कि पैनिक बटन के नाम पर करोड़ों रुपए की फीस जो केजरीवाल सरकार वसूली रही है उस पैनिक बटन को लेकर कोई कंट्रोल रूम आज तक बनाया ही नहीं गया है और ना ही गाड़ियों में लगे पैनिक बटन काम करते हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



