
दिल्ली: AIIMS के डॉक्टरों को दे रहे थे कीड़े वाला खाना! देखें PHOTOS
AajTak
दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल के एक हॉस्टल मेस के कई फोटोज सामने आए हैं. दावा किया जा रहा है कि FSSAI की जांच में मेस के खाने में कीड़ा मिला था. इसके बाद मेस को बंद करवा दिया गया था. लेकिन 1 घंटे बाद ही मेस को दोबारा खुलवा दिया गया. डॉक्टरों ने ट्विटर पर कार्रवाई की मांग की है.
दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के रेजिडेंट डाक्टर्स एसोसिएशन (RDA) ने संस्थान में मिलने वाले खाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है. दावा किया है कि भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के अधिकारियों ने कई अनियमितताओं और सफाई की संतोषजनक स्थिति ना पाए जाने पर एम्स के एक छात्रावास मेस को बंद करा दिया था. हॉस्टल मेस के कई फोटोज भी सामने आए हैं.
मेस में ना तो साफ सफाई दिखती है और ना ही फ्रेश सब्जी. लेकिन एम्स प्रशासन ने बिना जांच के सभी अनियमितताओं को दरकिनार कर एक घंटे के भीतर फिर से मेस को खुलवा दिया.
मामले को लेकर रेजिडेंट डाक्टर्स एसोसिएशन की तरफ से एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया को चिट्ठी लिखी थी. चिट्ठी में बताया गया है कि 10 अगस्त को एफएसएसएआई की टीम के औचक निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों में कीड़े मिले थे.
तब सभी लोगों ने तर्क दिया कि अगर यह गड़बड़ी जारी रही तो यह स्वास्थ्य के लिए बहुत बड़ी तबाही मचा सकती है. छात्रावास वार्डन, सुरक्षा अधिकारियों और एफएसएसएआई के एक अधिकारी की मौजूदगी में आरडीए, साइंटिस्ट्स आफ यंग सोसाइटी (SYS) और एम्स स्टूडेंट्स एसोसिएशन (ASA) के प्रतिनिधियों ने भी निरीक्षण किया.
RDA अध्यक्ष डॉ. जसवंत जांगड़ा ने बताया कि ईट राइट कैंपस (Eat Right Campus) पहल के तहत एफएसएसएआई के अधिकारियों ने हॉस्टल के मेस की जांच की थी. मेस का निरीक्षण करने वाले एफएसएसएआई अधिकारियों के साथ रेजिडेंट डाक्टरों ने भी पत्र पर अपने हस्ताक्षर के साथ अपनी समीक्षा छात्रावास प्रशासन को भेजी थी.
डॉ. जसवंत जांगड़ा ने बताया कि मेस में लंबे समय से अनियमितताएं हो रही हैं. मेस में सामान की आपूर्ति करने वालों को बार-बार चेतावनी भी दी जा चुकी है. लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










