
दिल्ली ACB का बड़ा एक्शन, 62 अस्पतालों में छापेमारी, 40 अस्पतालों में मिली खामियां
AajTak
दिल्ली के एक बेबी केयर सेंटर में आग लगने से कई नवजात बच्चों की मौत के बाद एलजी के निर्देशों पर ACB की टीम ने एक्शन लेते हुए शुक्रवार को 62 अस्पतालों पर छापेमारी की है. टीम ने 40 अस्पतालों में खामियां मिली हैं. साथ ही 4 अस्पताल अवैध रूप से चलते हुए मिले हैं.
एंटी करप्शन ब्यूरो ने दिल्ली के 1190 अस्पतालों में से 62 अस्पतालों और नर्सिंग होम पर शुक्रवार को छापेमारी की है. एसीबी के इस औचक निरीक्षण के दौरान टीम को 40 अस्पतालों में कई खामियां मिली हैं. इनमें से 4 अस्पताल तो ऐसे पाए गए हैं, जिनके पास नर्सिंग होम चलाने का लाइसेंस तक नहीं था.
शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दिल्ली के 62 अस्पतालों और नर्सिंग होम छापेमारी कर जांच की. टीम को जांच में 40 अस्पतालों में खामियां मिली हैं. इन 40 अस्पतालों में से 4 अस्पताल अवैध रूप से चलते हुए मिले हैं. इनमें से 2 अस्पताल पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर और कोंडली में मिले. 2 अस्पताल राजौरी गार्डन और साउथ दिल्ली के देवली इलाके में स्थित हैं.
ACB ने पहले चरण में तैयार की अस्पतालों की लिस्ट
वहीं, पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में हुए बेबी केयर सेंटर अग्निकांड के बाद उपराज्यपाल के निर्देशों पर ACB जांच की जा रही है. टीम ने पहले चरण में अस्पतालों की लिस्ट तैयार की थी और अब दूसरे चरण में एसीबी ने अस्पतालों और नर्सिंग होम में छापेमारी की है. एसीबी ने छापेमारी के बाद एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसे आगे फॉरवर्ड किया जाएगा और इसी रिपोर्ट के आधार पर अस्पतालों-नर्सिंग होम पर कार्रवाई की जाएगी. दिल्ली में 1190 से ज्यादा अस्पताल और नर्सिंग होम हैं.
बता दें कि पिछले महीने पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में स्थित एक बेबी केयर सेंटर में आग लगई थी, जिसमें 7 नवजात बच्चों की मौत हो गई थी. इस मामले में अस्पताल संचालक व अन्य लोगों की लापरवाही बरतने की बात सामने आई थी. इस भयावह घटना के बाद दिल्ली के राज्यपाल ने वीके सक्सेना ने दिल्ली में स्थित सभी अस्पतालों की जांच के निर्देश दिए थे.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







