
दिल्ली: 9 साल की बच्ची की हैवानियत के बाद हत्या, केजरीवाल ने पुलिस पर उठाए सवाल
AajTak
CM केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा कि दिल्ली में 9 साल की मासूम के साथ हैवानियत के बाद हत्या बेहद शर्मनाक है. दिल्ली में कानून-व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की जरूरत है.
राजधानी दिल्ली (Delhi) के ओल्ड नांगल (Old Nangal) में एक 9 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने समन जारी किया है. वहीं, इस घटना के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं. दिल्ली में 9 साल की मासूम के साथ हैवानियत के बाद हत्या बेहद शर्मनाक है। दिल्ली में कानून-व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की ज़रुरत है। दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सज़ा मिलनी चाहिए। कल पीड़ित परिवार से मिलने जा रहा हूं, न्याय की इस लड़ाई में परिवार की हर संभव मदद करेंगे। दिल्ली कैंट में 9 साल की बच्ची की मृत्यु के मामले में मैनें दिल्ली पुलिस को समन जारी किया है। pic.twitter.com/gVBIlmSEnk दिल्ली, नांगल में नाबालिग बच्ची के साथ हुई घटना दर्दनाक एवं निंदनीय है। सोचिए क्या बीत रही होगी उसके परिवार पर? दिल्ली में कानून व्यवस्था के जिम्मेदार गृहमंत्री जी यूपी सर्टिफिकेट बांटने गए थे, लेकिन खुद की जिम्मेदारी नहीं संभाल पा रहे हैं। हाथरस से नांगल तक: जंगलराज है।
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










