
दिल्ली: 450 सीसीटीवी कैमरे, 10 हजार मोबाइल नंबरों की जांच, ऐसे खुला मिर्ची गैंग का राज
AajTak
पुलिस की टीम ने श्रीनिवासपुरी से अबू बकर और जीशान नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने तीसरे आरोपी आसिफ को पानीपत के ओयो होटल से गिरफ्तार किया. आसिफ अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मनाली भागने की फिराक में था.
सोचिए... एक लूट की वारदात के सुराग तक पहुंचने के लिए जब पुलिस को करीब 450 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी पड़े, 10,000 मोबाइल नंबरों की पड़ताल करनी पड़े और तब जाकर किसी गैंग के पास तक पहुंच सके. दिल्ली पुलिस को 'मिर्ची गैंग' तक पहुंचने के लिए यही करना पड़ा. ये मामला दिन दहाड़े फिल्मी अंदाज में लाखों रुपये की लूट से जुड़ा हुआ है.
दिल्ली पुलिस ने मिर्ची गैंग के तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है. मिर्ची गैंग ने 15 जुलाई की दोपहर दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में 38 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया था. गिरफ्तारी के बाद उनके पास से 22 लाख रुपये बरामद किए जा चुके हैं. इन लुटेरों ने ऑटो में सवार एक कलेक्शन एजेंट से 38 लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया था. बदमाशों ने लूट कै दौरान कलेक्शन एजेंट के आंखों में लाल मिर्ची पाउडर झोंक दिया और मौके से फरार हो गए.
गर्लफ्रेंड संग मनाली भागने वाला था आरोपी दिल्ली पुलिस के एसीपी मनोज सिन्हा और एसएचओ सत्यप्रकाश की टीम ने इस लूट का खुलासा करने के लिए पहले पूरे इलाके के 450 सीसीटीवी कैमरों की जांच की. सीसीटीवी से पहला सुराग मिला कि आरोपी दो मोटर साइकिल पर सवार थे. करीब 10 हजार फोन नंबरों का डेटा खंगालने के बाद दिल्ली पुलिस अबू बकर और जीशान नाम के दो लुटेरों की पहचान कर पाई. पुलिस की टीम ने श्रीनिवासपुरी से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने तीसरे आरोपी आसिफ को पानीपत के ओयो होटल से गिरफ्तार किया. आसिफ अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मनाली भागने की फिराक में था.
ऐसे गिरफ्त में आए मिर्ची गैंग लोग पुलिस ने जीशान से लगातार पूछताछ की. इसके बाद आरोपी जीशान ने खुलासा किया कि वह अमर कॉलोनी बाजार में एक कपड़े की दुकान पर काम करता था. वह अमर कॉलोनी बाजार से चांदनी चौक बाजार में नकदी के लेन-देन को लेकर से अच्छी तरह वाकिफ था. रमजान के दौरान उसने नौकरी छोड़ दी थी और अबू बकर और अन्य साथियों के साथ लूट की साजिश रची. जैसे ही कैश लेकर अनित और छतर सिंह अमर कॉलोनी बाजार से निकले. लुटेरों नें उनका पीछा करना शुरू कर दिया. फिर आंखों में मिर्ची झोंककर लूट को अंजाम दिया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










