
दिल्ली: 45+ लोगों के लिए वैक्सीनेशन में आसानी, अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं
AajTak
कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच दिल्ली में वैक्सीनेशन का काम जारी है. इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अब दिल्ली में 45 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने की ज़रूरत नहीं है.
कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच दिल्ली में वैक्सीनेशन का काम जारी है. इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अब दिल्ली में 45 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने की ज़रूरत नहीं है. यानी सीधे वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन हो सकेगा और आसानी से टीका लग पाएगा. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के मुताबिक, बैठक में ये निर्णय भी लिया गया कि वैक्सीनेशन केंद्रों को अस्पतालों से शिफ्ट कर दिल्ली के सरकारी स्कूलों में खोला जाएगा. दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 18 से 44 आयुवर्ग के लोगों के लिए 3 मई से वैक्सीनेशन केंद्रों की शुरुआत की गई थी. इसके बेहतर परिणामों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने 45+ आयुवर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन केंद्र सरकारी स्कूलों में शिफ्ट करने का निर्णय लिया है. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को और सरल बनाने के लिए वैक्सीन सेंटरों को सरकारी स्कूलों में शिफ्ट किया जाएगा, साथ ही सेंटरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी. उन्होंने कहा कि इस उम्र वर्ग के काफी लोग वैक्सीन के लिए स्वयं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कर पा रहे हैं इसलिए इस वर्ग के सभी लोगों को वॉक-इन वैक्सीनेशन की सुविधा दी जाएगी. दिल्ली में जल्द ही वैक्सीनेशन केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी. मनीष सिसोदिया के मुताबिक, दिल्ली के हर हिस्से में वैक्सीन केंद्रों और वैक्सीन का सामान वितरण होगा ताकि कम समय में ज़्यादा नागरिकों को वैक्सीन लगाई जा सके. उन्होंने बताया कि इन सभी केंद्रों पर सप्ताह में 6 दिन वैक्सीन लगाई जाएगी, रविवार को वैक्सीन केंद्र बंद रहेंगे.पर्याप्त संख्या में सप्लाई की मांग मनीष सिसोदिया के मुताबिक, यदि दिल्ली में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की आपूर्ति होती रही तो प्रतिदिन दिल्ली में 3 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी. इनमें 1.5 लाख वैक्सीन 18-45 और 1.5 लाख वैक्सीन 45+ आयु वर्ग के लोगों को लगाई जाएगी. उन्होंने जानकारी दी कि दिल्ली में 45+ आयुवर्ग के 57 लाख नागरिक हैं जिनमें अबतक 22 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है. उन्होंने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि दिल्ली के वैक्सीन की मांग को जल्दी पूरा किया जाए ताकि सभी दिल्लीवासियों को जल्द से जल्द वैक्सीन लगाई जा सके.
आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







