
दिल्ली: 26 वर्षीय महिला डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव
AajTak
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-8 में रविवार को 26 वर्षीय महिला डॉक्टर का शव फंदे से लटका मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. मृतका शादीशुदा थी और अकेले रह रही थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-8 में एक 26 वर्षीय महिला डॉक्टर का शव उनके कमरे में फंदे से लटका मिला. रविवार को हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. मामले को लेकर पुलिस का कहना है, आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मृतका शादीशुदा थी लेकिन कुछ समय से अपने पति से अलग रह रही थी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके.
परिवारवालों और परिचितों से हो रही पूछताछ
फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है. पुलिस मृतका के परिवारवालों और परिचितों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या किसी तरह का मानसिक तनाव या अन्य कोई कारण इस आत्महत्या के पीछे है.
नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










