
दिल्ली: 20 हजार के लिए विवाद, प्रॉपर्टी डीलर को दफ्तर में घुसकर मारी गोली
AajTak
दिल्ली में 20 हजार रुपये के विवाद में एक शख्स ने प्रॉपर्टी डीलकर को गोली मार दी. दरअसल प्रॉपर्टी डीलर ने एक शख्स को बीस हजार रुपये दिए थे जिसके लिए आरोपी गारंटर बना था. पैसे नहीं देने पर प्रॉपर्टी डीलर उसे बार-बार धमकी दे रहा था जिसके बाद तंग आकर उसने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
दिल्ली के नरेला इलाके में प्रॉपर्टी डीलकर की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या करने और उसके दफ्तर के दो लोगों को घायल करने के आरोप में 30 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.
20 हजार रुपये को लेकर हुआ विवाद
उन्होंने बताया कि विवाद आरोपी के दोस्त द्वारा उधार लिए गए 20,000 रुपये के भुगतान को लेकर शुरू हुआ था. पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) रवि कुमार सिंह ने कहा कि नरेला में वीर प्रॉपर्टीज में घटना की सूचना मिली जहां मालिक मनीष मृत पाए गए, जबकि उनके दो दोस्त प्रवीण और कुलबीर उर्फ कालू गोलीबारी में घायल हो गए थे.
अधिकारी ने कहा कि दीपक उर्फ जितेंद्र, जो अपराध स्थल से भाग गया था उसे शनिवार की देर रात को उसी इलाके से गिरफ्तार किया गया था. अधिकारी ने कहा कि दीपक ने खुलासा किया कि मनीष ब्याज पर पैसा उधार देकर फाइनेंस का कारोबार भी करता था.
आरोपी बना था कर्जदार का गारंटर
उन्होंने कहा कि दीपक बिहार निवासी अपने एक परिचित व्यक्ति को 20,000 रुपये प्रदान करने में गारंटर बन गया था. अधिकारी ने बताया कि वह व्यक्ति पैसे लौटाए बिना बिहार चला गया और उसके बाद मनीष ने दीपक को अपने पैसे वापस करने के लिए धमकाना शुरू कर दिया.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









