
दिल्ली: 18 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या, 2 नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार
AajTak
नॉर्थ दिल्ली में 18 साल के एक लड़के को चाकू मार दिया गया था. जिससे लड़का घायल हो गया था और 2 दिसंबर को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी. मामले में 2 नाबालिग समेत 4 को गिरफ्तार कर लिया गया है.
नॉर्थ दिल्ली में 18 साल के एक लड़के की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में दो नाबालिगों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह घटना तब हुई जब, लड़के ने मोबाइल फोन छीनने की कोशिश का विरोध किया था. एक एजेंसी के मुताबिक चाकू से घायल आर्यन 1 दिसंबर की रात को स्वामी नारायण मार्ग पर मिला था. जिसके बाद उसे दीप चंद बंधु हॉस्पिटल ले जाया गया और बाद में RML हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया. जहां 2 दिसंबर को उसकी मौत हो गई.
150 से ज्यादा सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की हुई पहचान
एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने बताया कि शुरू में BNS के सेक्शन 118(1)के तहत केस दर्ज किया गया था. जिसे बाद में आर्यन की मौत के बाद सेक्शन 103(1) (मर्डर) में बदल दिया गया. क्राइम का कोई चश्मदीद गवाह न होने पर पुलिस ने इलाके के 150 से ज़्यादा CCTV कैमरों को एनालाइज़ किया, जिसमें चार संदिग्ध शास्त्री नगर की ओर भागते हुए दिखे.
यह भी पढ़ें: पहले शारीरिक संबंध बनाया, फिर गला घोंटकर मार डाला... गुरुग्राम पुलिस ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री
ऑफिसर ने बताया कि आगे की जांच में पता चला कि उनमें से दो ने 30 नवंबर की रात कन्हैया नगर मेट्रो स्टेशन के पास से एक स्कूटर चुराया था और 1 दिसंबर को शास्त्री नगर में एक स्नैचिंग की थी. आरोपियों में से एक रोशन (19) को 4 दिसंबर को शास्त्री नगर में उसके घर से पकड़ा गया. उसकी निशानदेही पर एक चोरी का स्कूटर बरामद किया गया.
400 रुपये में ऑनलाइन खरीदा था चाकू

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











