
दिल्ली: होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे मरीजों के लिए CM केजरीवाल ने दिए ये निर्देश
AajTak
अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे लोगों को दी जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि होम आइसोलेशन में अपना इलाज करा रहे मरीजों की अच्छी देखभाल की जा रही है और उनके स्वास्थ्य पर हर पल नजर रखी जा रही है.
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने होम आइसोलेशन प्रणाली को और मजबूत करने के उद्देश्य से सोमवार को दिल्ली सचिवालय में समीक्षा बैठक की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को होम आइसोलेशन को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए. सीएम अरविंद केजरीवाल ने निर्देश दिए कि दिल्ली में प्रतिदिन हो रहे कोरोना जांच का स्पष्ट रिकॉर्ड रखा जाए. रिकॉर्ड में यह स्पष्ट किया जाए कि कितने लोग अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं और कितने लोग होम आइसोलेशन में घर पर ही अपना इलाज करा रहे हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











