
दिल्ली हुई श्रीनगर से भी ठंडी, इतना कम रहा तापमान... पहाड़ी शहर में गर्मी ने तोड़ा 20 साल का रिकॉर्ड
AajTak
श्रीनगर में भीषण गर्मी ने 20 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. आज श्रीनगर में तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो दिल्ली के अधिकतम तापमान से 1.1 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा. इस घटना ने साफ कर दिया है कि ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव से पहाड़ी इलाके भी तेजी से गर्म हो रहे हैं.
उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों ने जून के महीने में भीषण गर्मी झेली. लेकिन, बीते कुछ दिनों से हुई बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया है. हालांकि, आज (शुक्रवार) को दिल्ली से ज्यादा जून की तपिश पहाड़ी शहर श्रीनगर में देखने को मिली.
श्रीनगर से भी ठंडी रही दिल्ली
श्रीनगर अमूमन न ज्यादा ठंड और न ज्यादा गर्म रहने वाला शहर है. लेकिन, 2025 में गर्मी ने श्रीनगर में 20 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया. 2005 के बाद पहली बार इतनी गर्मी श्रीनगर में पड़ी है.
दिल्ली का मौसम आज श्रीनगर से भी ठंडा रहा. राजधानी दिल्ली के सभी मौसम केंद्रों ने 35 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान दर्ज किया. वहीं, श्रीनगर में आज का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो कि पिछले 20 सालों में जून के महीने में सबसे अधिक रहा.
दिल्ली का आज का तापमान श्रीनगर से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा. जो अमूमन देखने को नहीं मिलता है.
श्रीनगर में बढ़ता तापमान इस बात के संकेत हैं कि ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव पहाड़ी इलाकों तक पहुंच रहे हैं, जिससे प्राकृतिक संतुलन बिगड़ सकता है. श्रीनगर में बढ़ते तापमान ने वैज्ञानिकों के साथ-साथ आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








