
दिल्ली हिंसा: ACP संजीव कुमार पर गिरी गाज, डिमोट कर बनाए गए इंस्पेक्टर
AajTak
नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में पिछले साल 2020 फरवरी में हुई हिंसा के समय करावल नगर के एसएचओ रहे एसीपी संजीव कुमार का डिमोशन कर दिया गया है. संजीव को डिमोट कर फिर से इंस्पेक्टर बनाया गया है.
नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में पिछले साल 2020 फरवरी में हुई हिंसा के समय करावल नगर के एसएचओ रहे एसीपी संजीव कुमार का डिमोशन कर दिया गया है. संजीव को डिमोट कर फिर से इंस्पेक्टर बनाया गया है. पुलिस हेडक्वॉर्टर से मिली सिफारिश पर उपराज्यपाल ने मुहर लगाई जिसे होम मिनिस्ट्री ने हरी झंडी दे दी. संजीव कुमार एसीपी ऑपरेशंस शाहदरा के पद पर कार्यरत हैं. नए आदेश के बाद संजीव कुमार फिलहाल छुट्टी पर चले गए हैं. फरवरी 2020 में नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान करावल नगर के एसएचओ रहे संजीव कुमार पर आरोप है कि शिव विहार इलाके में हुई हिंसा के एक मामले में दाखिल एक चार्जशीट में एक ही शख्स का नाम पीड़ित और आरोपी दोनों में शामिल कर दिया गया था. दंगों के दौरान शिव विहार के हाजी हाशिम ने अपना घर जलने की पुलिस को शिकायत दी थी. चार्जशीट में हाशिम का नाम पीड़ित और आरोपी दोनों के तौर पर दर्ज कर दिया गया था.
जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








