
दिल्ली हिंसा ग्राउंड रिपोर्टः हंगामें की दास्तां बयां करते सड़कों पर बिखरे पत्थर और कांच की टूटी बोतलें
AajTak
Jahangirpuri Hanuman Jayanti violence: जहांगीरपुरी में शनिवार को हुई हिंसा के बाद रविवार की सुबह इलाके में तनावपूर्ण शांति है. लोग अपने घरों से रोजमर्रा की चीजें खरीदने के लिए निकल रहे हैं, लेकिन अभी भी वहां भारी संख्या में पुलिस तैनात है. गलियों के मेन गेट बंद हैं.
दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के बाद अब माहौल में तनावपूर्ण शांति है. इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है. जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है. पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया है. साथ ही ड्रोन से निगरानी की जा रही है. सुरक्षाबलों की चप्पे-चप्पे पर नजर है. यहां से आने जाने वाले हर आदमी पर नजर रखी जा रही है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. दिल्ली पुलिस ने कह कि किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें. शांति बनाए रखें. पुलिस हर पहलू की जांच करेगी.
इसके साथ ही कहा कि जहां अंधेरा है, वहां उजाला करें, ताकि हर व्यक्ति पर नजर रखी जा सके. अन्यथा आपके बीच में ही कोई घटना को अंजाम दे सकता है. अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.
रविवार की सुबह लोग अपनी रोजमर्रा की जरूरतों का सामान खरीदने के लिए अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं. लेकिन इलाके में अभी भी पैरा मिलिट्री फोर्स औऱ रैपिड एक्शन फोर्स तैनात है. पुलिस इलाके में मार्च कर रही है. पुलिस के आलाअधिकारी रातभर से मौके पर मौजूद हैं. हिंसा की जांच के लिए 10 टीमें बना दी गई हैं.
बीती रात हुई हिंसा के निशां अभी भी इलाके की सड़कों पर देखे जा सकते हैं. यहां जगह-जगह पत्थर बिखरे पड़े हैं. कांच टूटे पड़े हैं, स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. यहां पैरामिलिट्री फोर्स गलियों के मेन गेट पर तैनात है. एक किलोमीटर के इलाके में सुरक्षा का कड़ा घेरा है. गलियों के गेट बंद कर हैं. इसके साथ ही पुलिस अब इलाके के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब पथराव हुआ तो सभी लोग जान बचाने के लिए यहां वहां भागे. फिर अचानक से एक भीड़ आ गई. फिर बाइकें जला दी गई. हिंसा करने वाले लोग गलियों में घुस गए. दुकानें लूट ली गईं. गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए. पुलिस के सामने कुछ लोग तलवारें लेकर खड़े रहे. घरों पर पत्थरबाजी हुई. आरोपियों ने घरों पर पत्थर फेंके. घरों के बाहर खड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं दिल्ली के पुलिस कमिश्नर का कहना है कि यहां हालात नियंत्रण में है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










