
दिल्ली स्कूल बम थ्रेट: इस्लामिक स्टेट जैसी भाषा... बदमाशों ने क्यों किया रूसी मेल सर्विस का इस्तेमाल?
AajTak
ऐसा प्रतीत होता है कि ईमेल भेजने वालों ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) की प्रचार सामग्री द्वारा इस्तेमाल की गई शैली की नकल की है. उदाहरण के तौर पर, ईमेल के यूजर का नाम 'Sawariim' है, जो 'al-Sawarim' शब्द का विरूपण है, जिसका अरबी में अनुवाद 'The Swords' होता है. व्यापक संदर्भ में समझें तो यह शब्द जिहादी प्रोपेगेंडा से जुड़ा है.
दिल्ली-एनसीआर के लगभग 100 स्कूलों को भेजे गए बम अफवाह वाले ईमेल के अपराधियों ने एक रूसी ईमेल सर्विस का इस्तेमाल किया था. यह सर्विस यूजर्स को गुमनाम रहने और अवैध गतिविधियों को छिपाने में मदद करती है.
इंडिया टुडे की ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT) टीम ने एक स्कूल को भेजे गए ईमेल का प्रारंभिक फोरेंसिक विश्लेषण किया. इससे पता चला कि ईमेल भेजने वाले ने संभवत: रूसी ईमेल सर्विस mail.ru को कोई व्यक्तिगत जानकारी नहीं दी थी. इस सर्विस का स्वामित्व सोशल मीडिया और नेटवर्किंग साइट VK या VKontakte के पास है.
टेंपरेरी ईमेल एड्रेस का इस्तेमाल
सेंडर savariim@mail.ru ने टेम्पेल नामक एक फ्री ईमेल सर्विस का इस्तेमाल किया जो टेंपरेरी ईमेल एड्रेस प्रदान करती है 'जो 1 घंटे के बाद खत्म हो जाते हैं'. अपनी वेबसाइट पर, टेम्पेल का दावा है कि उसकी टेंपरेरी आईडी का इस्तेमाल वेबसाइटों और फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर साइन अप करने के लिए किया जा सकता है. इनका इस्तेमाल ईमेल भेजने और प्राप्त करने के लिए भी किया जा सकता है.
हमारे विश्लेषण से पता चलता है कि एक ईमेल एड्रेस 'yus*******@gufum.com' को saveariim@mail.ru बनाते समय बैकअप ईमेल अकाउंट के रूप में प्रदान किया गया था. कई ईमेल वैलिडेटर्स ने gufum.com को एक अस्थायी ईमेल डोमेन के रूप में पहचाना है.
इंडिया टुडे ने मिनटों के भीतर उसी अस्थायी ईमेल प्रोवाइडर का इस्तेमाल करके mail.ru पर एक फर्जी ईमेल एड्रेस बना लिया और इसके लिए कोई ठोस जानकारी नहीं देनी पड़ी. यह ईमेल एड्रेस अब खत्म कर दिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










