
दिल्ली: सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले 3 गिरफ्तार, 1 नाबालिग भी पकड़ा गया
AajTak
दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार लहराने और वीडियो पोस्ट करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है.
दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार लहराने और वीडियो पोस्ट करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है. यह कार्रवाई दक्षिण-पूर्वी जिले की पुलिस द्वारा चलाए जा रहे एक विशेष अभियान के तहत की गई.
कैसे हुई गिरफ्तारी? पुलिस के अनुसार, 17 मार्च को गोविंदपुरी निवासी 19 वर्षीय आर्यन और एक नाबालिग को अवैध हथियारों के साथ वीडियो पोस्ट करने के आरोप में पकड़ा गया. आर्यन को कालकाजी पार्क से एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया, जबकि नाबालिग को गोविंदपुरी से चाकू के साथ पकड़ा गया.
इसी तरह, जामिया नगर थाना पुलिस ने जाकिर नगर के रहने वाले 19 वर्षीय हसनुल्लाह खान और 22 वर्षीय शहरोज़ खान को गिरफ्तार किया. उनके पास से एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया. पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक, इस अभियान का मकसद उन अपराधियों की पहचान करना और उन पर कार्रवाई करना है जो सोशल मीडिया पर हथियारों का दिखावा कर अपराध को बढ़ावा देते हैं. इस दौरान दो देसी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस और एक चाकू बरामद किया गया है.
गैंग से जुड़े होने का खुलासा पूछताछ में आर्यन ने बताया कि वह गोविंदपुरी इलाके में सक्रिय निरंजन वाल्मीकि गैंग से जुड़ा हुआ है. उसने कबूला कि वह सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराकर इलाके में डर फैलाना चाहता था. वहीं, नाबालिग ने भी यही वजह बताई कि वह अपने गैंग की ताकत दिखाने के लिए ऐसा कर रहा था.
पुलिस अब इन हथियारों के स्रोत का पता लगाने और इस गैंग से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







