
दिल्ली से लेह जा रही SpiceJet की फ्लाइट से टकराया पक्षी, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
AajTak
दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट के इंजन से पक्षी टकराने के बाद आईजीआई एयरपोर्ट पर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. इस दौरान सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. हालांकि कंपनी की ओर से इसे सामान्य लैंडिंग बताया गया है.
दिल्ली से लेह जाने वाली स्पाइजेट की एक फ्लाइट की आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. फ्लाइट SG123 ने दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से सुबह 10.29 बजे उड़ान भरी थी. इंजन से पक्षी टकरा जाने के कारण करीब 11 बजे वापस लौटकर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.
जानकारी के मुताबिक, स्पाइजेट की SG123 फ्लाइट ने 135 यात्रियों को लेकर सुबह 10.29 बजे टेकऑफ किया था और वापस लौटने के बाद करीब 11 बजे आईजीआई एयरपोर्ट पर ही उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. उसके बाद यात्रियों को सुरक्षित फ्लाइट से उतार दिया गया.
पक्षी के टकरा जाने के बाद कराई गई लैंडिंग: कंपनी
हालांकि फ्लाइट कंपनी ने सामान्य लैंडिंग का दावा किया है. कंपनी के प्रवक्ता के मुताबिक, 26 मई को दिल्ली से लेह जाने वाली स्पाइसजेट B737 की SG-123 फ्लाइट के इंजन 2 से एक पक्षी टकरा गया, जिसके बाद फ्लाइट सुरक्षित वापस आईजीआई लौट आई और उसकी लैंडिंग कराई गई. फ्लाइट में सवार यात्रियों को सामान्य रूप से उतार दिया गया. फ्लाइट की लैंडिंग सामान्य रूप से हुई है न कि इमरजेंसी.
बीते एक सप्ताह में दो फ्लाइट की इमरजेंसी
पिछले सप्ताह दो फ्लाइट्स की टेक्निकल समस्याओं की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी. इनमें एक एअर इंडिया और दूसरी एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट थी. बीती 19 मई को 179 यात्रियों को लेकर बेंगलुरु से कोच्चि जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट के इंजन में आग लगने की सूचना के बाद उसकी बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इमजरेंसी लैंडिंग कराई गई थी. इससे ठीक दो दिन पहले 17 मई को 175 यात्रियों को लेकर दिल्ली से उड़ान भरने वाली फ्लाइट की भी एयर कंडनीशनिंग यूनिट में आग लगने के बाद आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







