
दिल्ली से लेकर छत्तीसगढ़ तक Eye Flu का कहर, बच्चों से लेकर बड़े तक परेशान, एक्सपर्ट ने बताया कैसे बचें?
AajTak
बारिश और बाढ़ के बीच मौसम जनित बीमारियों ने घेर लिया है. दिल्ली से लेकर छत्तीसगढ़ और अन्य तमाम राज्यों में आई फ्लू से पीड़ित मरीजों के अस्पतालों में पहुंचने का सिलसिला बना हुआ है. एक्सपर्ट का कहना है कि हर साल बरसात के मौसम में बड़ी संख्या में लोग इस रोग से प्रभावित होते हैं. यह रोग 1-2 सप्ताह में अपने आप ठीक हो जाता है. यह किसी को देखने से नहीं बल्कि छूने से फैलता है.
दिल्ली में बारिश और बाढ़ का कहर है. इस बीच, आई फ्लू (Eye Flu) की दस्तक ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को बीमार कर दिया है. छत्तीसगढ़ भी इस संक्रमण की बीमारी से अछूता नहीं है. वहां आई फ्लू के मामलों में अचानक वृद्धि होने के बाद राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. शुक्रवार को शिक्षा विभाग को यह सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं कि आई फ्लू से संक्रमित बच्चों को स्कूल ना बुलाया जाए ताकि आगे इसके प्रसार को रोका जा सके.
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने बताया कि राज्य में 'आई फ्लू' के 19,873 मामले दर्ज किए गए हैं. राज्य में आई फ्लू से पीड़ित के इलाज के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाएं हैं. संक्रमण से पीड़ित लोग तीन से सात दिन में ठीक हो रहे हैं. बच्चों में कंजंक्टिवाइटिस के मामलों की बढ़ती संख्या के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, स्कूल बंद नहीं किए जाएंगे क्योंकि इससे पढ़ाई प्रभावित होगी. संक्रमण वाले बच्चों को स्कूल ना आने के लिए कहा जा रहा है.
'शिक्षा विभाग को बच्चों को लेकर आदेश'
सिंह देव ने कहा, लोक शिक्षण संचालनालय ने स्कूल शिक्षा विभाग के सभी संयुक्त निदेशकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आई फ्लू और अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम के संबंध में आदेश जारी किया है. जिन बच्चों को आई फ्लू है, उन्हें स्कूल ना आने के लिए कहा गया है. अधिकारियों से कहा गया है कि वे सरकारी और निजी स्कूलों को मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करें.
लोक शिक्षा संचालनालय ने एक पत्र में कहा है कि मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नेत्र परीक्षण और कंजंक्टिवाइटिस के इलाज की सुविधा मुफ्त उपलब्ध है.
Eye Flu के मरीजों को कोविड से जोड़कर क्यों देखा जा रहा है, 5 एक्सपर्ट डॉक्टर्स की राय

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








